रश्मिका-विजय की शादी पर आनंद देवरकोंडा का इमोशनल पोस्ट, भाभी का किया खास वेलकम

साउथ फिल्म इंडस्ट्री की चर्चित शादियों में शुमार विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी पूरी हो चुकी है. विजय के भाई आनंद देवरकोंडा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर अपनी भाभी रश्मिका का खुले दिल से स्वागत किया और अपने जज्बात जाहिर किए। उनका यह संदेश इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है.

Yogita Pandey
Edited By: Yogita Pandey

विजय-रश्मिका वेडिंग: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के चर्चित सितारे विजय और नेशनल क्रश रश्मिका मंदाना की शादी अब पूरी हो चुकी है. दोनों 26 फरवरी को आंध्रा और कोडवा रीती रिवाजो के साथ शादी के बंधन में बंधे. शादी के जश्न में पूरा देवरकोंडा परिवार शामिल था. इस खास मौके पर विजय के छोटे भाई आनंद देवरकोंडा की खुशी देखते ही बन रही थी. 

शादी के बाद परिवार वालो ने सोशल मीडिया पर कुछ भावुक तस्वीरें भी साझा की है. आनंद देवरकोंडा ने इंस्टाग्राम पर अपनी और कपल की प्यारी सी फोटो शेयर कर भाभी रश्मिका का दिल से स्वागत किया और एक इमोशनल मैसेज भी लिखा, जो अब इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है.

भाभी रश्मिका के लिए आनंद का स्पेशल मैसेज 

आनंद ने तस्वीरें साझा करते हुए मजाकिया अंदाज में लिखा "कई बार फैंस जोर से चिल्लाते थे, 'वदिना, एला उनारु?' मतलब भाभी, आप कैसी हैं? और मुझे समझ ही नहीं आता था कि इस पर कैसे रिएक्ट करूं."

आनंद आगे लिखते है "आज मेरे भाई की शादी हो गयी है और मझे अपनी वदिना (भाभी) के रूप में एक बेहद पॉजिटिव और दयालु इंसान मिली हैं. मैं दुआ करता हूं कि ये दोनों पूरी जिंदगी ऐसे ही मुस्कुराते रहें. हमेशा साथ रहें, खुश रहें- एक खूबसूरत जिंदगी के नाम.''

सोशल मीडिया पर छाया आनंद का पोस्ट 

आनंद का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर छा गया है. आनंद का यह पोस्ट फैंस को खूब पसंद आ रहा है. विजय और रश्मिका की रॉयल वेडिंग की तस्वीरें इंटरनेट पर छाई हुई है. फैंस नए जोड़े को शादी की बधाईआं और जीवनभर के साथ की दुआए दे रहे है. 

देवर आनंद ने भी दोनों के लिए दुआ की कि वे जिंदगीभर साथ रहें और मुस्कुराते रहें. यह पल इस बात को और मजबूत करता है कि शादी सिर्फ दो लोगों का नहीं, बल्कि दो परिवारों का खूबसूरत मिलन होती है.

कौन हैं आनंद देवरकोंडा?

आनंद देवरकोंडा भी तेलुगू सिनेमा का जाना-पहचाना चेहरा हैं. उन्होंने 2019 में फिल्म दोरासानी से अपने करियर की शुरुआत की थी। उनकी लोकप्रिय फिल्मों में मिडिल क्लास मेलोडीज और बेबी शामिल हैं. कम समय में ही उन्होंने इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई है.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag