Dhurandhar 2 Review: रिलीज से पहले ही मचा धमाल, राम गोपाल वर्मा ने बताया 'नए सिनेमाई युग की शुरुआत'
धुरंधर 2 रिलीज से पहले ही चर्चा में है. राम गोपाल वर्मा ने फिल्म की तारीफ करते हुए इसे 'नए सिनेमाई युग की शुरुआत' तक बता दिया है, जिससे फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ गई है.

धुरंधर 2 रिव्यू: धुरंधर 2 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है, लेकिन उससे पहले ही फिल्म को लेकर जबरदस्त चर्चा शुरू हो चुकी है. दर्शकों के बीच बढ़ते क्रेज को देखते हुए मेकर्स ने 18 मार्च से इसके स्पेशल पेड प्रीव्यू भी शुरू कर दिए हैं.
फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर शुरुआती रिव्यू सामने आने लगे हैं, जिनमें सबसे ज्यादा चर्चा राम गोपाल वर्मा के रिएक्शन की हो रही है. उन्होंने फिल्म की जमकर तारीफ करते हुए इसे एक नए सिनेमाई दौर की शुरुआत तक बता दिया है.
राम गोपाल वर्मा ने की जमकर तारीफ
राम गोपाल वर्मा ने फिल्म देखने के बाद सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया साझा की और इसके प्रभाव को बेहद बड़ा बताया. उन्होंने फिल्म की तुलना भारतीय सिनेमा की कई ऐतिहासिक फिल्मों से भी की.
यहां देखें राम गोपाल वर्मा का ट्वीट
"कल रात धुरंधर 2 देखने के बाद, इसके व्यापक प्रभाव को देखते हुए, चाहे वह अपेक्षित कमाई हो, दर्शकों का उत्साह हो, सामाजिक प्रभाव हो, सिनेमाई नियमों को तोड़ना हो, या सबसे बढ़कर मनोवैज्ञानिक दृश्य-मंच का प्रभाव हो, यह शोले से 100 गुना अधिक भव्य होगी और मुगल-ए-आजम से लेकर अब तक बनी सभी महानतम फिल्मों को पीछे छोड़ देगी. अब इसके ये फिल्में टीवी सीरियल जैसी लगेंगी. यह एक नए सिनेमाई युग का जन्म है. और सिनेमा की पिछली दुनिया में जो कुछ भी पहले मौजूद था, उसका निर्मम अंत. निर्देशक शब्द की स्पेलिंग भी अब आदित्य धर के नाम से शुरू होगी. और स्टीवन स्पीलबर्ग और क्रिस्टोफर नोलन के लिए भी यह समझदारी और बुद्धिमानी होगी कि वे अपना सारा काम छोड़कर धुरंधर 2 का पहला शो पहले दिन ही देख लें."
पहले से ही बन रहा है माहौल
फिल्म के रिलीज से पहले ही कई सेलेब्रिटीज इसे देख चुके हैं और अपने-अपने रिव्यू साझा कर रहे हैं, जिससे दर्शकों के बीच उत्सुकता और भी बढ़ गई है.
अब दर्शकों के रिव्यू का इंतजार
हालांकि, फिल्म को लेकर असली फैसला अब दर्शकों के हाथ में होगा. जैसा कि Sara Ali Khan ने ‘आरी आरी’ गाने के लॉन्च के दौरान कहा था कि असली ‘धुरंधर’ तो दर्शक ही होते हैं.


