धोनी ने IPL 2026 से पहले छोड़ा आइकॉनिक नंबर-7, क्या 'सर' जडेजा को सौंप रहे हैं विरासत? जानें पूरा मामला

IPL 2026 से ठीक पहले एमएस धोनी ने अपनी आइकॉनिक जर्सी नंबर 7 छोड़कर नंबर 8 अपनाने का बड़ा हिंट दे दिए है. फैंस में हलचल मची हुई है. क्या ये टीम की नई रणनीति का इशारा है या फिर मार्केटिंग का स्टंट? अभी तक CSK या धोनी की ओर से कोई ऑफिशियल वजह सामने नहीं आई है.

Goldi Rai
Edited By: Goldi Rai

चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने IPL 2026 से पहले अपने जर्सी नंबर में बड़ा बदलाव कर दिया है. लंबे समय से नंबर 7 के साथ अपनी पहचान बनाए धोनी अब नंबर 8 में नजर आ सकते हैं. हालांकि यह जर्सी चेन्नई टीम के येलो कलर में नहीं है.

सोशल मीडिया पर धोनी ने एक पोस्ट शेयर की जिसमें उन्होंने लिखा- कुछ नंबर आपके साथ रहते हैं. लेकिन आज, मैं 8 पर स्विच कर रहा हूं, आपको जल्द ही पता चल जाएगा क्यों. इस मैसेज ने फैंस और एक्सपर्ट्स के बीच कई तरह की अटकलों को जन्म दे दिया है.

बदलाव के पीछे छिपे संभावित कारण

सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या यह बदलाव महज एक प्रमोशनल स्टंट है या इसके पीछे कोई भावनात्मक या रणनीतिक वजह छिपी है. कई लोग मान रहे हैं कि यह फैसला टीम के अंदर जर्सी नंबर मैनेजमेंट से भी जुड़ा हो सकता है. फिलहाल धोनी या फ्रेंचाइजी की ओर से इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

रवींद्र जडेजा से जुड़ी थ्योरी

एक प्रमुख थ्योरी यह भी सामने आई है कि यह बदलाव रवींद्र जडेजा से जुड़ा हो सकता है. जडेजा पहले नंबर 8 पहनते थे लेकिन अब वे राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा बन चुके हैं. ऐसे में यह नंबर खाली हो गया था और धोनी का इसे अपनाना एक तरह का ट्रिब्यूट भी माना जा रहा है. हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

ब्रांडिंग और मार्केटिंग का स्मार्ट मूव

कुछ क्रिकेट एक्सपर्ट्स इसे ब्रांडिंग और मार्केटिंग का हिस्सा भी बता रहे हैं. IPL जैसे बड़े प्लेटफॉर्म पर जर्सी नंबर बदलना फैंस की दिलचस्पी बढ़ाने और मर्चेंडाइज सेल्स को बूस्ट करने का बेहतरीन जरिया हो सकता है. साथ ही CSK टीम मैनेजमेंट आने वाले सीजन के लिए नई रणनीति पर काम कर रहा हो सकता है जिसमें सीनियर खिलाड़ियों के रोल और पहचान को नए अंदाज में पेश किया जा रहा है.

धोनी की नंबर 7 जर्सी का रिटायरमेंट

2023 में BCCI ने महेंद्र सिंह धोनी की 7 नंबर की जर्सी को रिटायर करने का फैसला किया था. इससे पहले 2017 में महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर की सिग्नेचर 10 नंबर जर्सी को भी हमेशा के लिए रिटायर कर दिया गया था. धोनी का जन्म 7 जुलाई 1981 को हुआ था इसलिए जन्म तारीख की वजह से ही उन्होंने इस नंबर को अपनाया था.एक बात तय है कि धोनी का हर कदम सोच-समझकर उठाया जाता है और इस बार भी इसके पीछे कोई बड़ा कारण जरूर होगा जिसका खुलासा जल्द हो सकता है.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो