कंगना रनौत ने नोरा फतेही के 'सरके चुनर तेरी सरके' गाने पर साधा निशाना, कहा- बॉलीवुड ने अश्लीलता की सारी हदें पार कर दीं

नोरा फतेही का गाना 'सरके चुनर तेरी सरके' विवादों में घिरा हुआ है. सोशल मीडिया पर भारी ट्रोलिंग के बाद इसका हिंदी वर्जन यूट्यूब से हटा लिया गया, मगर लोगों का गुस्सा अभी ठंडा नहीं हुआ. इसी बीच कंगना रनौत ने भी गाने की जमकर आलोचना की है.

Goldi Rai
Edited By: Goldi Rai

इंटरनेट पर छाए एक गाने ने बॉलीवुड और कन्नड़ सिनेमा को हिला कर रख दिया है. कन्नड़ फिल्म ‘केडी: द डेविल’ का आइटम सॉन्ग ‘सरके चुनर तेरी सरके’ अपनी बोल्ड और अश्लील लिरिक्स के कारण सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हो रहा है. नोरा फतेही और संजय दत्त पर फिल्माया गया यह ट्रैक रिलीज होते ही विवादों में घिर गया, जिसके बाद हिंदी वर्जन सभी प्लेटफॉर्म्स से हटा लिया गया. मेकर्स ने जल्द ही क्लीन वर्जन लाने की बात कही है, लेकिन विवाद अभी थमने का नाम नहीं ले रहा.

एक्ट्रेस कंगना रनौत ने भी इस गाने की खुलकर आलोचना की है. उन्होंने संसद के बाहर मीडिया से बातचीत में बॉलीवुड पर तीखा हमला बोला और सख्त कार्रवाई की मांग की. सिंगर रकीब आलम ने भी विवाद के बाद माफी मांग ली और खुद को सिर्फ अनुवादक बताया.

कंगना रनौत का तीखा हमला

संसद के बाहर मीडिया से बात करते हुए कंगना रनौत ने अपना गुस्सा जाहिर किया. वो कहती हैं- अश्लीलता और एक चीप PR टैक्टिक, अटेंशन पाने के लिए बॉलीवुड ने हर हद पार कर दी है. सारा देश उनको धिक्कार रहा है. उनको फटकार रहा है. लेकिन मुझे नहीं लगता उनको कोई भी शरम है. क्योंकि इस तरह के गाने हम बचपन से सुनते आ रहे हैं. ये कोई बड़ी बात अभी नहीं हुई है. लेकिन बीच-बीच में उनपर प्रतिबंध लगा है और अब मुझे लगता है उनके लिए और ज्यादा सख्ती होनी चाहिए.  

इस तरह की अश्लीलता के प्रदर्शन से सामाजिक और सांस्कृतिक मूल्यों पर प्रभाव पड़ता है. फैमिली के साथ बैठकर टीवी देखना मुश्किल हो गया है. मुझे लगता है बॉलीवुड पर कुछ अच्छी लगाम लगानी पड़ेगी.

सिंगर रकीब आलम ने मांगी माफी

सॉन्ग ‘सरके चुनर तेरी’ के हिंदी लिरिक्स लिखने वाले सिंगर रकीब आलम भी ट्रोलिंग का शिकार बने. इंटरनेट पर हो रही आलोचना पर उन्होंने मंगलवार को रिएक्ट किया. HT सिटी संग बातचीत में आलम ने बताया कि ये गाना उन्होंने नहीं बल्कि फिल्म के डायरेक्टर प्रेम ने लिखा है.  

वो कहते हैं- मैंने ये बोल नहीं लिखे हैं. डायरेक्टर प्रेम ने इन्हें कन्नड़ में लिखा था. जब मुझे ये लिखने को कहा गया, तो मैंने मना कर दिया था. मैंने उन्हें बताया था कि ऐसे गाने नहीं चलेंगे. सेंसर हो जाएंगे. उन्होंने मुझे कहा कि मैं सिर्फ कन्नड़ वर्जन का अनुवाद करके उन्हें दे दूं. ‘चूसेगा’, ‘चाटेगा’ जैसे शब्द ओरिजिनल वर्जन में ही मौजूद थे.  रकीब आलम ने बताया कि ये पूरा गाना शराब की बॉटल को लेकर है. ‘सरके चुनर’ गाने की वजह से उन्हें शर्मिंदगी महसूस हो रही है. अब मेकर्स ने उन्हें क्लीन लिरिक्स के साथ नया वर्जन लिखने को कहा है.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो