GT vs PBKS IPL 2026: पंजाब करेगी वापसी या गुजरात का जलवा रहेगा जारी? यहां देखें आज के मैच में कौन मरेगा बाजी
आज गुजरात और पंजाब के मजेदार मुकाबला खेला जाना है. यह मैच नरेंद्र मोदी स्टेडियम में देखने को मिलेगा. मैच से पहले आइए जानते हैं अब तक दोनों टीमों का प्रदर्शन कैसा रहा है और उनको प्लेइंग 11 कैसी होगी.

GT vs PBKS: आईपीएल 2026 का रोमांचक मुकाबला रविवार को नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस (GT) और पंजाब किंग्स (PBKS) के बीच खेला जाएगा. पंजाब किंग्स इस मैच में अपनी हार का बदला लेते हुए वापसी करना चाहेगी, जबकि गुजरात टाइटंस लगातार जीत का सिलसिला जारी रखने की कोशिश करेगी.
पंजाब किंग्स की स्थिति
पंजाब किंग्स ने शुरुआत में छह मैच लगातार जीते थे, लेकिन हाल ही में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ उसकी जीत का सिलसिला टूट गया. टीम अभी भी आठ मैचों में 13 अंक लेकर तालिका में टॉप पर है. फिर भी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स सिर्फ एक अंक पीछे हैं.
पंजाब की बल्लेबाजी मजबूत है. प्रियांश आर्य और प्रभसिमरन सिंह अच्छी शुरुआत देते हैं. कप्तान श्रेयस अय्यर के नेतृत्व में मध्य क्रम भी भरोसेमंद है, लेकिन गेंदबाजी में निरंतरता की कमी और खराब फील्डिंग चिंता का विषय बनी हुई है. कई कैच छूटने से बल्लेबाजों पर अतिरिक्त दबाव पड़ रहा है.
गुजरात टाइटंस की तैयारी
गुजरात टाइटंस ने पिछले दो मैचों में जीत हासिल की है और 10 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर है. टीम की बल्लेबाजी मुख्य रूप से शुभमन गिल, साई सुदर्शन और जोस बटलर पर निर्भर है. इन तीनों के अलावा बाकी बल्लेबाज ज्यादा प्रभाव नहीं छोड़ पाए हैं, जो टीम के लिए चिंता का विषय है. हालांकि गेंदबाजी विभाग में सुधार दिख रहा है.
जेसन होल्डर ने हाल के मैच में अच्छा प्रदर्शन किया. उन्होंने विकेट लिए और कैच भी पकड़े. गेंदबाजों ने लेंथ पर बेहतर नियंत्रण दिखाया है, जो पंजाब के मजबूत बल्लेबाजी क्रम के खिलाफ महत्वपूर्ण साबित हो सकता है.
नरेन्द्र मोदी स्टेडियम पिच रिपोर्ट
यह मैच दोनों टीमों के लिए अहम है. पंजाब किंग्स अपनी पुरानी लय वापस लाना चाहेगी तो गुजरात टाइटंस अपनी बल्लेबाजी की निर्भरता कम करते हुए संतुलित प्रदर्शन करना चाहेगी. नरेन्द्र मोदी स्टेडियम की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों को मदद करती है, ऐसे में बड़ा स्कोर और रोमांचक फिनिश की उम्मीद है.
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11
गुजरात टाइटंस प्लेइंग 11: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), जेसन होल्डर, एम शाहरुख खान, वाशिंगटन सुंदर, राहुल तेवतिया, अरशद खान, राशिद खान, कगिसो रबाडा, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज
पंजाब किंग्स प्लेइंग 11: प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहल वढेरा, मार्कस स्टोइनिस, सूर्यांश शेडगे/शशांक सिंह, मार्को जानसन, हरप्रीत बराड़, लॉकी फर्ग्यूसन, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल.


