नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर और मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं. सोशल मीडिया पर इन दिनों ऐसी खबरें तेजी से वायरल हो रही हैं कि हार्दिक जल्द ही अपनी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा के साथ शादी के बंधन में बंध सकते हैं. इन खबरों ने क्रिकेट फैंस के बीच हलचल बढ़ा दी है.
आईपीएल 2026 के बीच सामने आई इन रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि हार्दिक और माहिका इसी महीने उदयपुर में इंटीमेट वेडिंग करने वाले हैं. हालांकि अब तक इस खबर को लेकर न तो हार्दिक पंड्या और न ही माहिका शर्मा की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि की गई है.
सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट्स के मुताबिक, हार्दिक पंड्या और माहिका शर्मा 22 मई को उदयपुर में सात फेरे ले सकते हैं. कहा जा रहा है कि शादी समारोह बेहद निजी होगा, जिसमें सिर्फ परिवार के सदस्य, करीबी रिश्तेदार और खास दोस्त शामिल होंगे.
इन खबरों के सामने आने के बाद फैंस लगातार सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. कई लोग इस खबर को सच मान रहे हैं, जबकि कुछ यूजर्स इसे महज अफवाह बता रहे हैं.
हार्दिक और माहिका की शादी की खबरों को लेकर जब वायरल पोस्ट्स की पड़ताल की गई, तो पता चला कि इन्हें शेयर करने वाला अकाउंट एक पैरोडी प्रोफाइल है. यह अकाउंट अक्सर सोशल मीडिया पर चर्चित हस्तियों को लेकर फर्जी या भ्रामक पोस्ट शेयर करता रहता है.
यही वजह है कि फिलहाल इन वायरल खबरों की पुष्टि नहीं की जा सकती. दोनों की टीम या परिवार की तरफ से भी अब तक कोई बयान सामने नहीं आया है.
हार्दिक पंड्या और माहिका शर्मा का रिश्ता लंबे समय से चर्चा में बना हुआ है. दोनों को कई मौकों पर साथ देखा गया है और आईपीएल के दौरान भी माहिका अक्सर स्टेडियम में हार्दिक को सपोर्ट करती नजर आई हैं.
फैंस के बीच दोनों की बॉन्डिंग और केमिस्ट्री को लेकर काफी चर्चा होती रहती है.
हार्दिक पंड्या की पहली शादी साल 2020 में एक्ट्रेस नताशा स्टेनकोविक से हुई थी. दोनों का एक बेटा भी है. हालांकि साल 2024 में दोनों ने अलग होने का फैसला लिया था.
तलाक के बाद भी हार्दिक और नताशा अपने बेटे की परवरिश साथ मिलकर कर रहे हैं. First Updated : Saturday, 16 May 2026