मुंबई: टेलीविजन के पॉपुलर कपल जैस्मिन भसीन और अली गोनी हाल ही में जैस्मिन का 36वां बर्थडे मानाने के लिए आउट ऑफ इंडिया गए थे. इस दौरान दोनों का प्लान था कि खूब मस्ती करेंगे और क्वालिटी टाइम स्पेंड करेंगे। लेकिन शायद किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था. बता दें, जैसे ही जैस्मिन दुबई लैंड हुई तो उनकी अचानक तबियत खबर हो गई, जिसके चलते अब जैस्मिन दुबई के एक अस्पताल में भर्ती है.
बता दें, इस बात की जानकारी खुद अली गोनी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म इस्टाग्राम पर एक स्टोरी के जरिए दी है. अली ने लिखा "मुझे मैसेज और कॉल करने वाले सभी लोगों के लिए मैसेज. प्यार, दुआओं और मैसेज के लिए आप सभी का शुक्रिया. हम जैस्मिन का जन्मदिन मनाने दुबई आए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था. वह अचानक बहुत बीमार पड़ गई और गंभीर इन्फेक्शन की वजह से उसे हॉस्पिटल में भर्ती कराना पड़ा. पिछले कुछ दिन बहुत मुश्किल और इमोशनल रहे हैं.
अगर मैं आपके मैसेज का जवाब नहीं दे पाया या आपके कॉल का जवाब नहीं दे सका, तो माफ करना. अभी मेरा पूरा ध्यान उसके साथ रहने पर है. उसे सबसे अच्छी देखभाल मिल रही है और वह धीरे-धीरे ठीक हो रही है. प्लीज उसे अपनी दुआओं में याद रखें. इंशाअल्लाह, वह बहुत जल्द मुस्कुराती हुई वापस आ जाएगी."
वहीं अली गोनी की पोस्ट के बाद जैस्मिन ने भी एक वीडियो शेयर करते हुए अपनी हेल्थ को लेकर अपडेट दिया है. उन्होंने कहा "दोस्तों, मुझे बहुत अफसोस है कि मैं आपके प्यारे मैसेज और पोस्ट का जवाब नहीं दे पाई. मैंने पहले ही बताया था कि मेरा यह जन्मदिन वैसा नहीं रहा जैसा हमने सोचा था. ज़िंदगी में कभी भी कुछ भी हो सकता है, लेकिन अब मैं काफी बेहतर महसूस कर रही हूं और जल्द ही वापस आऊंगी. मेरे जन्मदिन पर आपके प्यार और मेरे जल्द ठीक होने की शुभकामनाओं के लिए मैं आप सभी की बहुत आभारी हूं.
इसके साथ ही जैस्मिन ने बताया कि उन्हें टर्मिनल इलियटिस (terminal ileitis) और बहुत गंभीर इन्फेक्शन हुआ है. हालांकि उनका इलाज जारी है और वह जल्द ही वापस लौटेंगी. बता दें, जैस्मिन और अली के इस पोस्ट के बाद फैंस जल्द से जल्द एक्ट्रेस के स्वस्थ होने की कामना कर रहे है. First Updated : Monday, 29 June 2026