चलती बाइक पर ऐसे शूट हुआ था शाहिद-कियारा का किसिंग सीन, कबीर सिंह का BTS वीडियो देख चौंके फैन्स

शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी की फिल्म कबीर सिंह का बाइक किसिंग सीन का BTS वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में दिखा कि कैसे सड़क पर कैमरा ट्रिक की मदद से किसिंग सीन शूट किया गया था.

calender

नई दिल्ली: फिल्मों में कई ऐसे सीन होते हैं जिन्हें देखकर दर्शक हैरान रह जाते हैं. खासतौर पर तेज रफ्तार बाइक या कार पर शूट किए गए रोमांटिक सीन लोगों को काफी आकर्षित करती है, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि ऐसे मुश्किल सीन आखिर शूट कैसे होते हैं? इन दिनों फिल्म ‘कबीर सिंह’ का एक बिहाइंड द सीन यानी BTS वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने इस राज से पर्दा उठा दिया है.

वायरल हुआ कबीर सिंह का BTS वीडियो

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वायरल हो रहे 29 सेकंड के वीडियो में शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी का मशहूर बाइक किसिंग सीन दिखाया गया है. फिल्म में यह सीन काफी रोमांटिक और रियल लगा था. दर्शकों को ऐसा महसूस हुआ था कि दोनों सच में तेज रफ्तार बाइक पर यह सीन कर रहे हैं.

लेकिन वायरल वीडियो में सच्चाई कुछ और ही नजर आई. वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि जिस बाइक पर शाहिद और कियारा बैठे हैं, वह सड़क पर खुद नहीं चल रही थी. बाइक को एक बड़ी ट्रॉली से जोड़ा गया था, जिससे शूटिंग को सुरक्षित तरीके से पूरा किया जा सके.

ऐसे शूट हुआ था रोमांटिक सीन

वीडियो में ट्रॉली पर कैमरा टीम और दूसरे क्रू मेंबर्स भी नजर आते हैं. कैमरामैन लगातार एक्टर्स के मूवमेंट के हिसाब से कैमरा संभालते दिखाई दे रहे हैं. इस तकनीक की मदद से ऐसा भ्रम पैदा किया गया कि बाइक तेज स्पीड में सड़क पर दौड़ रही है.

इस BTS वीडियो ने लोगों को यह समझा दिया कि फिल्मों में दिखने वाले कई खतरनाक और रोमांटिक सीन असल में तकनीक और कैमरा ट्रिक्स का कमाल होते हैं.

फैन्स ने दिए मजेदार रिएक्शन

वीडियो सामने आने के बाद फैन्स भी मजेदार कमेंट कर रहे हैं. किसी ने लिखा कि फिल्मों में सब कुछ असली नहीं होता, तो वहीं कुछ लोगों ने कैमरा टीम की मेहनत की तारीफ की. एक यूजर ने लिखा कि अब समझ आया कि ऐसे सीन शूट करना कितना मुश्किल काम होता है. बता दें कि शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी की फिल्म ‘कबीर सिंह’ साल 2019 में रिलीज हुई थी और बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट साबित हुई थी. First Updated : Tuesday, 02 June 2026

Topics :