8 महीने हो गए.... परिणीति चोपड़ा ने यूट्यूब वीडियो में फ्लॉन्ट किया अपना बेबी बंप
Parineeti Chopra: परिणीति चोपड़ा ने यूट्यूब पर 8 महीने बाद वापसी की और प्रेग्नेंसी में अपने बेबी बंप को पहली बार फ्लॉन्ट किया. उन्होंने अपने जीवन के ऑथेंटिक पहलुओं को साझा करने का वादा किया.

Parineeti Chopra: बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने हाल ही में अपने आने वाले बच्चे की गुड न्यूज सोशल मीडिया पर शेयर की थी. वहीं, अब एक्ट्रेस ने यूट्यूब पर वापसी करते हुए एक नया वीडियो साझा किया. इस वीडियो में परिणीति ने प्रेग्नेंसी के दौरान अपने बेबी बंप को पहली बार फ्लॉन्ट किया.
परिणीति ने वीडियो के जरिए यूट्यूब पर 8 महीने बाद वापसी की, जिसमें उन्होंने अपनी निजी जिंदगी के अनदेखे पहलुओं को साझा करने का वादा भी किया.
YouTube पर परिणीति का नया वीडियो
परिणीति ने यूट्यूब पर वीडियो पोस्ट किया, जिसका शीर्षक था Take Two of My YouTube Journey. वीडियो की शुरुआत में परिणीति ने मजाकिया अंदाज में कहा कि मेरी यूट्यूब यात्रा को आठ महीने हो गए हैं. इसके बाद वह वीडियो में एंट्री करती हैं और पहली बार पब्लिक में अपने बेबी बंप को फ्लॉन्ट करती हैं. वीडियो में परिणीति सफेद टी-शर्ट और फ्लोरल प्रिंटेड ड्रेस में नजर आईं.
वीडियो में परिणीति की चुलबुली बातें
वीडियो के दौरान परिणीति बैठकर अपनी यूट्यूब यात्रा पर चर्चा करती हैं. उन्होंने कहा कि शुरू में उन्हें नहीं पता था कि चैनल को किस दिशा में ले जाना है या कहां से शुरुआत करनी है. उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि मैं अपने डेली रूटीन या कुकिंग वीडियो शेयर नहीं कर सकती क्योंकि मुझे सिर्फ ब्लैक कॉफी बनाना आता है. हमें दिलीप (फराह खान के कुक) को बुलाना पड़ेगा.
परिणीति ने ये भी बताया कि उन्हें पॉडकास्ट बनाना या रिएक्शन वीडियो बनाना भी नहीं आता. उन्होंने अंत में अपने दर्शकों से वादा किया कि अब वे अपने चैनल पर नियमित वीडियो पोस्ट करेंगी और अपनी जिंदगी के ऑथेंटिक और अनफिल्टर्ड पहलुओं को साझा करेंगी.
परिणीति और राघव का पैरेंटहुड का सफर
पिछले महीने, परिणीति और राघव ने इंस्टाग्राम पर खुशखबरी का ऐलान किया. उन्होंने लिखा- Our little universe … on its way. Blessed beyond measure. साथ ही एक व्हाइट और गोल्ड केक की तस्वीर साझा की, जिस पर 1 + 1 = 3 लिखा था और बेबी फीट का डिजाइन था. उन्होंने पार्क में हाथ पकड़कर चलती हुई एक प्यारी वीडियो भी शेयर की.
बता दें कि परिणीति और राघव ने मई 2023 में नई दिल्ली के कपूरथला हाउस में सगाई की थी और उसी साल सितंबर में राजस्थान के उदयपुर स्थित द लीला पैलेस में शादी रचाई. अगस्त में राघव ने द ग्रेट इंडियन कपिल शो पर संकेत दिया था कि वे जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं.


