मेट गाला इवेंट में Priyanka Chopra ने डायमंड नेकलेस से लूटी महफिल, करोड़ो नहीं बल्कि अरबों में है नेकलेस की कीमत

Met Gala event 2023 Priyanka Chopra: मेट गाला इवेंट प्रियंका चोपड़ा का डायमंड नेकलेस और लुक सुर्खियों में छाया हुआ है। तो आईए एक्ट्रेस की नेकलेस की खासियत के बारे में जानते हैं।

calender

Priyanka Chopra: बॉलीवुड मशहूर एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी बेशकीमती नेकलेस के चलते खूब सुर्खियां बटोर रही है। एक्ट्रेस ने यह नेकलेस मेट गाला इवेंट के दौरान पहना था।

Priyanka Chopra Necklace Price: प्रियंका चोपड़ा अक्सर अपने  ग्लैमरस लुक और स्टनिंग प्रेजेंस के चलते खूब सुर्खियों में बनी रहती है। फिलहाल प्रियंका मेट गाला इवेंट 2023 में अपने शानदार लुक के वजह से चर्चा का विषय बनी हुई है। एक्ट्रेस ने इवेंट के दौरान एक बेशकीमती हीरों से जड़ा हार पहना था जो लोगों को खूब पसंद आ रहा है। एक्ट्रेस अपने पति के साथ ब्लैक ड्रेस में ट्विनिंग करते हुए इवेंट में पहुंची थी जहां सबकी निगाहे उनके नेकलेस पर अटक गई।  

प्रियंका मेट गाला इवेंट में पहना बेशकीमती हीरों का हार

ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा ने मेट गाला 2023 इवेंट में11.6 कैरेट के बेहद सुंदर हीरों का हार पहना था। ये स्टेटमेंट पीस बुलगारी का था। इस दौरान सबकी निगाहें प्रियंका के हार पर पड़ी। इस नेकलेस पीस की कीमत 2.5 करोड़ डॉलरयानी की लगभग 204 करोड़ रुपये है। एक ट्वीट में लिखा है- मेट गाला इवेंट के बाद प्रियंका चोपड़ा के 25 मिलियन अमरीकी डॉलर ऑफिशियली हार की नीलामी होने जा रही है।

गाला इवेंट में प्रियंका चोपड़ा का हुआ शानदार वेलकम

हिंदी सिनेमा की मोस्ट पॉपुलर एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने जब गाला इवेंट में एंट्री की तो उनका ग्रैंड वेलकम किया गया। एक्ट्रेस के साथ उनके पति पॉप सिंगर निक जोनस भी थे। प्रियंका अपने पति के साथ हाथ में हाथ थामे मेट गाला इवेंट में पहुंची। इस दौरान कपल ने शानदार पोज देते हुए कई तस्वीरें क्ल्कि कराया।

प्रियंका चोपड़ा वर्क फ्रंट

एक्ट्रेस की वर्क फ्रंट की बात करे तो प्रियंका हाल ही में रिलीज हुई अमेरिकी वेब सीरीज 'सिटाडेल' के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। एक्शन और थ्रिलर सीरीज को ऑडियंस खूब पसंद कर रहे हैं। इसके अलावा प्रियंका रोमांटिक 'कॉमेडी लव अगेन' भी इस महीने रिलीज होने रही है।  

First Updated : Tuesday, 02 May 2023