प्रियंका चोपड़ा ने शेयर किया बेटी मालती की फर्स्ट ईस्टर सेलिब्रेशन की तस्वीरें, अपनी लाडली के साथ ट्वीनिंग में दिखी एक्ट्रेस

बॉलवुड मशहूर एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की बेटी मालती मैरी ने अपना पहला ईस्टर मनाया है। ईस्टर सेलिब्रेशन के मौके पर प्रियंका चोपड़ा ने अपनी बेटी मालती की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

calender

मशहूर एकट्रेस प्रिंयका चोपड़ा अपने कामों और किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती है। ऐसे में एक बार फिर एकट्रेस अपनी प्यारी बेटी की वजह से सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रही है। हाल ही में ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी बेटी मालती मैरी की ईस्टर सेलिब्रेशन की कई तस्वीरें शेयर की है।

सोशल मीडिया पर प्रियंका चोपड़ा बेहद एक्टीव रहती है और अपनी पर्सनल लाइफ का अपडेट फैंस को सोशल मीडिया के जरिए देते रहती है। हिंदी सिनेमा की मशहूर एकट्रेस प्रिंयंका चोपड़ा हाल ही में अपने पति और बेटी के साथ इंडिया आई है। एकट्रेस ने 1 साल बाद अपनी बेटी मालती मैरी का चेहरा फैंस को दिखाया है। अब लगातार अपनी बेटी के साथ प्रियंका प्यारी प्यारी तस्वीरें शेयर कर रही है। बता दें कि इस साल एक्ट्रेस की लाडली बेटी मालती मैरी ने अपना पहला ईस्टर सेलिब्रेट किया है जिसकी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर प्रिंयका ने शेयर किया है।

प्रिंयका ने शेयर किया मालती का पहला ईस्टर सेलिब्रेशन की तस्वीरें

अपने खूबसूरती और अभिनय से लाखों करोड़ों लोगों को दिवाना बनाने वाली प्रिंयका चोपड़ा ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम से अपनी बेटी के साथ ट्वीनिंग करते हुए तस्वीरें शेयर की है। एकट्रेस द्वारा शेयर किए गए पहली फोटों में मालती अपनी मां यानी प्रियंका चोपड़ा के साथ नजर आ रही है, इस तस्वीर में प्रिंयका की प्यारी बेटी मालती मैरी ने व्हाइट टीशर्ट पहना है मालती के टीशर्ट पर 'मालती मैरी पहला ईस्टर' लिखा हुआ है। इस तस्वीर में मालती को एकट्रेस पकड़ी हुई नजर आ रही है।

वही एकट्रेस द्वारा साझा किए गए दूसरी तस्वीर में प्रिंयका चेपड़ा अपनी बेटी को गोद में लिए हुए बाथरूम के मिरर में सेल्फी लेते हुए नजर आ रही है। इस तस्वीर में एक्ट्रेस अपनी बेटी के साथ नाइट सूट में ट्विनिंग करते हुए नजर आ रही है। एकट्रेस द्वारा साझा किए गए तीसरी तस्वीर में एकट्रेस की लाडली बेटी मालती मैरी हाथो में कुछ पकड़ी हुई अकेली बैठी नजर आ रही है। वही आखिरी तस्वीर में मालती घर के लॉन में सोफे पर बैठकर डॉग के साथ खेलती नजर आ रही है।

एकट्रेस ने शेयर की मालती की क्यूट फोटोज

हिंदी सिनेमा की मशहूर एकट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने अपनी बेटी मालती मैरी की फर्स्ट ईस्टर की तस्वीरें शेयर की है। एकट्रेस द्वारा शेयर किए गए तस्वीर में मालती मैरी ने फुलों वाला हेयर बैंड और येलो कलर का बेहद शानदार आउटफिट पहनी हुई है। इस फोटो को शेयर करके एक्ट्रेस ने कैप्शन भी दिया है एक्ट्रेस ने कैपशन में सभी को ईस्टर की बधाई दी है। इस तस्वीर में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की बेटी मालती मैरी बेहद ही क्यूट और प्यारी लग रही है।

यहां देखें तस्वीरें

प्रियंका पहली बार बेटी मालती संग आई इंडिया

आपको बता दें कि हाल ही में बॉलीवुड एकट्रेस प्रियंका चोपड़ा अपनी बेटी मालती मैरी और निक जोनस के साथ विदेश से भारत आई हैं। इंडिया आने के बाद एक्ट्रेस और उनके पति निक जोनस को नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर के लॉन्च इवेंट मे देखा गया था। इसके बाद एक्ट्रेस अपनी आने वाली वेब सीरीज सिटाडेल का प्रमोशन किया था, बता दें कि इस सीरीज में प्रियंका चोपड़ा एक स्पाई एजेंट नादिया की भूमिका प्ले कर रही है।  प्रियंका चोपड़ा अपनी बेटी मालती के साथ सिद्धिविनायक के मंदिर भी दर्शन करने पहूंची थी।

First Updated : Monday, 10 April 2023