'ना आना मौत अभी किरदार बाकी हैं' पंजाबी सिंगर इंदर कौर की मौत के बाद वायरल हुआ उनका पुराना पोस्ट
पंजाबी सिंगर इंदर कौर की मौत ने पूरे पंजाब को हालकर रख दिया है. बता दें, 13 मई से लापता चल रही इंदर का शव लुधियाना की एक नहर से बरामद हुआ है.

चंडीगढ़: पंजाबी सिंगर इंदर कौर की मौत ने पूरे पंजाब को हालकर रख दिया है. बता दें, 13 मई से लापता चल रही इंदर का शव लुधियाना की एक नहर से बरामद हुआ है. वहीं अब इस मामले में हत्या का एंगल सामने आने के बाद पुलिस जांच तेज हो गई है. इसके साथ ही सोशल मीडिया पर भी इस घटना को लेकर काफी चर्चा हो रही है, खासतौर इस समय इंदर की एक पुरानी इंस्टाग्राम पोस्ट वायरल पोस्ट खूब वायरल हो रही है. क्या है उस पोस्ट में ऐसा चलिए जानते है.
कब हुई लापता?
जानकारी के मुताबिक, इंदर कौर 13 मई को बाजार जाने के लिए घर से निकली थी लेकिन देर रात तक वह वापस नहीं लौटीं. इसके बाद सिंगर के परिवार ने उनकी काफी तलाश की और उन्हें ढूढ़ने की काफी कोशिश की लेकिन कोई भी सुराग नहीं मिला पाया. इसके बाद इंदरकौर के भाई ने सुखविंदर सिंह उर्फ सुक्खा पर अपहरण का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी. शुरुआत में पुलिस ने अपहरण का केस दर्ज किया लेकिन शव मिलने के बाद अब हत्या समेत अन्य धाराएं भी जोड़ी जा रही हैं.
कौन है सुखविंदर सिंह
इंदर कौर और सुखविंदर की जान-पहचान करीब पांच साल पुरानी बताई जा रही है. दोनों की दोस्ती इंस्टाग्राम के जरिए हुई थी. परिवार का आरोप है कि सुखविंदर इंदर पर शादी का दबाव बना रहा था. बाद में इंदर को पता चला कि वह पहले से शादीशुदा है और उसके बच्चे भी हैं. इसके बाद इंदर ने उससे दूरी बना ली थी.
पुरानी पोस्ट हो रही वायरल
इस बीच इंदर कौर की 14 मई 2021 को की गई एक इंस्टाग्राम पोस्ट फिर से वायरल हो रही है. उस पोस्ट में उन्होंने मौत और जिंदगी को लेकर इमोशनल कैप्शन लिखा था. पोस्ट में उन्होंने लिखा था, “ना आना मौत अभी मेरा किरदार बाकी है…लाया था जो अपने रब से वो उधार बाकी है... दीद तो हो गई बहुत खुशियों की ग़ालिब... लेकिन अभी आका के रोज का दीदार बाकी है." अब उनकी मौत के बाद लोग इस पोस्ट को बेहद दर्दनाक और रहस्यमयी मान रहे हैं.
पुलिस की जांच जारी
पुलिस जांच में सामने आया है कि मुख्य आरोपी सुखविंदर सिंह कथित तौर पर कनाडा से नेपाल के रास्ते पंजाब आया था. घटना के बाद उसके फिर उसी रास्ते फरार होने की आशंका जताई जा रही है. पुलिस ने आरोपी के पिता प्रीतम सिंह और उसके दोस्त करमजीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया है. हालांकि मुख्य आरोपी अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर है. फिलहाल इंदर कौर के शव को पोस्टमार्टम के लिए समराला सिविल अस्पताल भेजा गया है. पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और जल्द ही फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.


