सैफ अली खान के हमलावर का बांग्लादेशी कनेक्शन, ड्राइविंग लाइसेंस से हुआ खुलासा

Saif Ali Khans attacker had Bangladeshi connection: सैफ अली खान पर हमला करने वाला शरीफुल इस्लाम शहजाद बांग्लादेश का निवासी है. उसका ड्राइविंग लाइसेंस पुलिस के हाथ लगा है, जिससे ये खुलासा हुआ है. पहले भी पुलिस को उसके बांग्लादेशी होने का संदेह था, लेकिन अब ये बात कंफर्म हो चुकी है.

calender

Saif Ali Khan's attacker had Bangladeshi connection: सैफ अली खान पर हमला करने वाला शख्स शरीफुल इस्लाम शहजाद बांग्लादेश का नागरिक है. 16 जनवरी की रात सैफ के घर पर हमला हुआ था. शरीफुल अभी पुलिस की हिरासत में है और मामले की जांच जारी है. पुलिस को पहले से शक था कि वह बांग्लादेश का हो सकता है, लेकिन अब उसके ड्राइविंग लाइसेंस से यह बात सही साबित हो गई है.

पुलिस के हाथ में शरीफुल का ड्राइविंग लाइसेंस आया है, जो 21 नवंबर 2019 को बांग्लादेश के बरीसाल ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी ने जारी किया था. यह लाइसेंस 21 फरवरी 2020 तक वैध था और यह दोपहिया वाहन के लिए था. लाइसेंस नंबर 144 है और इसके मुताबिक, शरीफुल के पिता का नाम मोहम्मद रूल हमीद है.

सैफ अली खान पर हमला करने वाला शहजाद

शरीफुल ने दोपहिया वाहन का ड्राइविंग लाइसेंस पाने के लिए बरीसाल ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी में लिखित, मौखिक और प्रैक्टिकल तीनों परीक्षाएं पास की थीं. उसके बाद उसे स्थायी ड्राइविंग लाइसेंस दिया गया था. लाइसेंस पर उसका नाम बांग्ला और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लिखा हुआ था.

बांग्लादेशी नागरिक होने का खुलासा

अब पुलिस ने इस मामले की जांच तेज कर दी है और इसके लिए मुंबई पुलिस ने एक विशेष टीम बनाई है. यह टीम यह जांच करेगी कि शरीफुल इस्लाम भारत में, खासकर महाराष्ट्र और मुंबई में कैसे आया और यहां काम करने के लिए उसने किससे मदद ली. इसके अलावा, पुलिस यह भी जांचेगी कि उसने अपने दस्तावेज कैसे तैयार करवाए.

शहजाद का बांग्लादेशी नागरिकता का राज़

शरीफुल इस्लाम ने सैफ अली खान पर चाकू से 6 बार हमला किया था. इसके बाद सैफ को लीलावती अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां उनकी सर्जरी हुई. पांच दिन अस्पताल में भर्ती रहने के बाद 21 जनवरी को सैफ को डिस्चार्ज किया गया. हमलावर को पकड़ने के लिए मुंबई पुलिस ने 20 टीमें और क्राइम ब्रांच की 15 टीमें बनाई थीं. अब आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस मामले की पूरी जांच कर रही है. First Updated : Thursday, 23 January 2025