दोस्तों के साथ डिनर कर रहे थे सलमान खाम, तभी लीक हुआ वीडियो और मच गया बवाल
सलमान खान एक बार फिर सुर्खियों आ गए है. इस बार वो किसी फिल्म नहीं बल्कि इंटरनेट पर वायरल हुआ उनका एक बेहद निजी वीडियो है. एक प्राइवेट डिनर का वीडियो लीक हो गया है.

नई दिल्ली: बॉलीवुड के 'दबंग' यानी सलमान खान एक बार फिर सुर्खियों में हैं. इस बार वजह उनकी कोई फिल्म नहीं बल्कि इंटरनेट पर वायरल हुआ उनका एक बेहद निजी वीडियो है. सोशल मीडिया पर सलमान खान के एक प्राइवेट डिनर का वीडियो लीक होने के बाद से उनके फैंस का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया है.
एक्टिवेट-डिएक्टिवेट का खेल
फैंस और आम यूजर्स इस हरकत को किसी की प्राइवेसी पर सीधा हमला बता रहे हैं और वीडियो लीक करने वाले शख्स के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं. हाल ही में 25 मई को सलमान के इंस्टाग्राम अकाउंट के अचानक एक्टिवेट और डिएक्टिवेट होने की लुकाछिपी ने पहले ही फैंस को परेशान कर रखा था और अब इस लीक वीडियो ने इंटरनेट पर सनसनी मचा दी है.
प्राइवेसी पर छिड़ी बहस
वायरल हो रहे इस वीडियो में सलमान खान अपने कुछ बेहद करीबी दोस्तों के साथ डाइनिंग टेबल पर बैठे नजर आ रहे हैं. वह खाना खाते हुए दोस्तों से गंभीर बातचीत में मशगूल हैं. घर के भीतर का इतना निजी वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर सेलेब्रिटीज की प्राइवेसी को लेकर एक नई बहस छिड़ गई है.
वीडियो किसने बनाया
कई यूजर्स का अनुमान है कि यह वीडियो घर में काम करने वाले किसी हाउस हेल्प या स्टाफ ने चुपके से रिकॉर्ड करके लीक किया है. इंटरनेट पर लोग वीडियो की टाइमिंग और सलमान के हाव-भाव को लेकर तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं. कुछ यूजर्स का कहना है कि वीडियो में एक्टर काफी टेंशन में लग रहे हैं जबकि कुछ को वह भावुक दिखाई दे रहे हैं. लीक करने वाले की क्लास लगाते हुए एक यूजर ने लिखा कि आजकल लोग चंद व्यूज और लाइक्स के चक्कर में इस कदर गिर गए हैं कि सितारों के बेहद निजी पलों को भी सरेआम कर रहे हैं.
टीम की चुप्पी और वर्कफ्रंट का हाल
इस पूरे विवाद और वीडियो लीक को लेकर अभी तक सलमान खान या उनकी पीआर टीम की तरफ से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आई है. वहीं अगर भाईजान के वर्कफ्रंट की बात करे तो वह जल्द ही अपनी अपकमिंग फिल्म 'मातृभूमि' में नजर आने वाले हैं. जिसकी रिलीज डेट का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इसके अलावा सलमान खान मशहूर निर्देशक जोड़ी राज एंड डीके की एक मास एक्शन एंटरटेनर फिल्म में भी मुख्य भूमिका निभा रहे हैं जिसे लेकर सिनेमाप्रेमियों के बीच अभी से भारी क्रेज देखा जा रहा है.


