सलमान खान का गुस्सा देख पैप्स की टाइट हुई हवा, आखिर क्यों देखते ही कहने लगे Sorry

सलमान खान का पैपराजी पर भड़कने वाले वीडियो के बाद सोशल मीडिया पर एक ओर वीडियो सामने आया है, जिसमें पैप्स भाईजान से माफी मांगते हुए नजर आ रहे है.

calender

मुंबई: सलमान खान इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने हुए है, जिसके पीछे की वजह है उनका वायरल होता हुआ एक वीडियो. वीडियो में सलमान खान उर्फ भाईजान हॉस्पिटल से बाहर निकलते हुए नजर आ रहे है. लेकिन इस वीडियो में आगे देखा जा सकता है कि वह एकदम से पैपराजी भड़क उठते है और उन्हें गलियां देना शुरू कर देते है.

वीडियो के वायरल होने के बाद सामने आया कि वह अस्पताल अपने किसी करीबी से मिलने आए लेकिन पैप्स के चिल्लाने के कारण वहां भीड़ इक्कठी होने लगी और अस्पताल का माहौल बिगड़ गया. 

पैप्स संग दिखा मस्ती भरा अंदाज 

इसी बीच अब पैप्स ने सच सलमान खान से उनकी गलती को लेकर माफी मांगी है. खास बात है कि जैसे ही पैपराजी ने दबंग खान से सॉरी कहा तो उनका दिल पलभर में पिघल गया और भाईजान से  तुरंत सभी को माफ कर दिया. इतना ही नहीं पैप्स को माफ करने के बाद सलमान खान उनके साथ मस्ती करते हुए भी नजर आए.

इसी से जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. जिसमें भाईजान मुस्कुरा कर कहते हुए नजर आ रहे है "सॉरी बोलो". इस वीडियो के सामने आने के बाद यह कहना गलत नहीं होगा कि भाईजान के एक बार अपने फैंस का दिल जीत लिया है. यहीं वजह है कि सलमान के फैंस एक्टर पर जमकर प्यार बरसाते हुए नजर आ रहे हैं. 

क्यों हुए थे नाराज 

बता दें, सलमान खान सोशल मीडिया पर प्लेटफार्म पर अपने इस बर्ताव को लेकर कई इमोशनल पोस्ट्स शेयर किए थे. इसके साथ ही उन्होंने अपनी नाराजगी की वजह बताते हुए कहा कि उनके किसी करीबी की पत्नी बहुत बीमार थी, जिन्हें देखने के लिए वह अस्पताल पहुंचे थे. बता दें, सोशल मीडिया पर पैप्स को उनके अस्पताल के बाहर शोर मचाने के लिए भी क्रिटिसाइज  किया गया था. हालांकि जब पैपराजी को इस बात अंदाजा हुआ तो उन्हें एक्टर से तुरंत माफी मांग ली. 

वहीं सामने आए नए वीडियो में देखा जा सकता है कि 20 मई की रात सलमान खान रितेश देशमुख की फिल्म राजा शिवाजी की सक्सेस पार्टी में नजर आए. इस दौरान भाईजान को रितेश के साथ फोटो खिंचवाते हुए और लाइट मूड में देखा जा सकता है.  First Updated : Thursday, 21 May 2026

Topics :