score Card

शादाब जकाती का नया बॉलीवुड कनेक्शन, इस हॉट एक्ट्रेस के साथ स्पॉट हुए

इन दिनों सोशल मीडिया पर शादाब जकाती का एक धांसू वीडियो तहलका मचा रहा है. इसमें वो बॉलीवुड के एक मेगा सुपरस्टार के साथ नजर आ रहे हैं. जकाती ने ऐसा तगड़ा और बेबाक सवाल दागा कि सामने वाला स्टार बस देखता रह गया. मुंह खुला का खुला रह गया.

Goldi Rai
Edited By: Goldi Rai

सोशल मीडिया सेंसेशन शादाब जकाती, जिन्हें लोग प्यार से 10 रुपये वाली बिस्किट वाले शख्स के नाम से जानते हैं, इन दिनों हर जगह छाए हुए हैं. एक साधारण रील से रातों-रात स्टार बने शादाब अब देश ही नहीं, विदेशों में भी वायरल हो चुके हैं. हर दिन वह किसी नए मशहूर चेहरे के साथ नज़र आ रहे हैं और अब उनकी पहुंच बॉलीवुड तक पहुंच गई है. हाल ही में शादाब ने एक ऐसा वीडियो शेयर किया है जिसने इंटरनेट पर हलचल मचा दी है. इस बार वह किसी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर या कॉमेडियन नहीं, बल्कि बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर अनुभव सिन्हा के साथ दिखाई दे रहे हैं. वीडियो आते ही यह क्लिप वायरल हो गई और फैन्स ने कमेंट सेक्शन में जमकर मजे लिए.

इंस्टाग्राम पर वायरल हुआ शादाब का वीडियो

शादाब जकाती ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल @shadabjakati1 से एक दिन पहले यह मज़ेदार वीडियो शेयर किया. वीडियो की शुरुआत में अनुभव सिन्हा एक रेस्टोरेंट में नाश्ता करते नज़र आते हैं. तभी वहां शादाब अपनी खास मुस्कान और कॉमिक टाइमिंग के साथ पहुंच जाते हैं. वह डायरेक्टर के पास जाकर पूछते हैं 'डायरेक्टर अनुभव सिन्हा? और फिर बिना झिझक उनके पास बैठ जाते हैं.

जब शादाब और अनुभव सिन्हा

शादाब की हरकतों से अनुभव सिन्हा पहले तो थोड़ा असमंजस में दिखते हैं, लेकिन शादाब अपने अंदाज में सवाल पूछना शुरू कर देते हैं. वह बोलते हैं  कि सर, आपने Ra.One नाम की फिल्म बनाई थी शाहरुख सर को लेकर, उस फिल्म का हीरो कौन था? यह सुनकर अनुभव सिन्हा कुछ पल के लिए उन्हें घूरते हैं और फिर मज़ाकिया लहजे में कहते हैं  तुम्हारा पेंच-वेंच ढीला है क्या? जिस पर शादाब मासूमियत से जवाब देते हैं  क्या हो गया?

इसके बाद अनुभव सिन्हा हंसते हुए बोलते हैं जिसका नाम लिया, शाहरुख खान ही थे उसमें.

अपने सिग्नेचर स्टाइल में दिया जवाब फिर शादाब अपने जाने-पहचाने अंदाज में बोलते हैं पूछना तो पड़ेगा ना. जब अनुभव सिन्हा उनसे दोबारा बात करने की कोशिश करते हैं, तो शादाब मज़ाकिया अंदाज में कहते हैं अरे सर, सॉरी सर, मुझे आपसे डर लग रहा है. और फिर वहां से धीरे-धीरे उठकर चले जाते हैं.

लोगों को खूब भाया शादाब का अंदाज

यह वीडियो पूरी तरह से शादाब की वायरल 10 रुपये वाली बिस्किट कितने की है? रील से प्रेरित है, लेकिन इस बार इसमें बॉलीवुड टच भी जुड़ गया. सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है. इंस्टाग्राम, फेसबुक और ट्विटर पर लोग इसे रीपोस्ट कर रहे हैं और कमेंट कर रहे हैं  ये बंदा जहां भी जाता है, वहां मज़ा आ जाता है. शादाब का यह नया वीडियो न सिर्फ़ हंसी से भरपूर है, बल्कि यह भी साबित करता है कि अब यह 10 रुपये वाली बिस्किट वाला शख्स बॉलीवुड की गलियों में अपनी पहचान बना चुका है.

calender
07 November 2025, 06:43 PM IST

जरूरी खबरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag