बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा शादी के बाद से लगातार सुर्खियों में हैं. खासकर उनकी प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चाएं तेज़ रही हैं. सोशल मीडिया पर कई बार ऐसी अफवाहें उड़ चुकी हैं कि वह मां बनने वाली हैं. हालांकि, अब खुद सोनाक्षी ने इन खबरों पर चुटकी लेते हुए अपने पति जहीर इकबाल संग एक व्हाट्सएप चैट लीक की है, जिसमें उन्होंने मजेदार अंदाज़ में इन अफवाहों की वजह बताई है.
सोनाक्षी ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए जहीर से हुई बातचीत का स्क्रीनशॉट शेयर किया और साथ ही बताया कि लोग आखिर क्यों उन्हें प्रेग्नेंट समझ रहे हैं. उनके इस मजेदार अंदाज़ को फैन्स भी काफी पसंद कर रहे हैं.
सोनाक्षी सिन्हा ने जो स्क्रीनशॉट शेयर किया, उसमें रात 12:17 बजे जहीर इकबाल उनसे पूछते हैं, 'भूख लगी है?' इसके जवाब में सोनाक्षी कहती हैं, 'बिल्कुल नहीं. मुझे खिलाना बंद करो.' जहीर इसके बाद रोते हुए इमोजी भेजते हैं और कहते हैं, 'मुझे लगा हॉलीडे स्टार्ट हो गया है.' इस पर सोनाक्षी मजाक में जवाब देती हैं, 'मैंने तुम्हारे सामने अभी-अभी डिनर किया है. बंद करो ये सब.' बातचीत का अंत दोनों के ‘लव यू’ और ‘लव यू मोर’ वाले मैसेज से होता है.
इस मजेदार चैट का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए सोनाक्षी ने कैप्शन में लिखा, "यही कारण है कि लोगों को लगता है कि मैं प्रेग्नेंट हूं. बंद करो जहीर इकबाल." इस पोस्ट के जरिए सोनाक्षी ने यह साफ कर दिया कि उनका वजन बढ़ने की वजह सिर्फ जहीर की लेट नाइट क्रेविंग्स हैं, न कि उनकी प्रेग्नेंसी. इस खुलासे को फैन्स ने बेहद मजेदार और रिलेटेबल बताया है.
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल हाल ही में शादी के बंधन में बंधे हैं. दोनों की जोड़ी को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है. दोनों अक्सर अपनी फोटोज और वीडियोज़ शेयर कर फैन्स के साथ अपनी जिंदगी की झलकियां साझा करते रहते हैं.
सोनाक्षी ने जिस तरह से अपनी प्रेग्नेंसी की अफवाहों को हैंडल किया है, वह न सिर्फ मजाकिया है बल्कि ट्रोल्स को करारा जवाब भी है. उनकी यह चुटीली शैली सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है और फैन्स उनकी ईमानदारी और हाजिरजवाबी की तारीफ कर रहे हैं. First Updated : Friday, 04 July 2025