The India House: राम चरण ने 'कार्तिकेय 2' स्टार निखिल सिद्धार्थ की फिल्म का किया ऐलान

टॉलीवुड सुपरस्टार राम चरण ने वीर सावरकर की 140वीं जयंती पर तेलुगु स्टार निखिल सिद्धार्थ की फिल्म 'द इंडिया हाउस' का ऐलान कर दिया है।

Lalit Hudda
Edited By: Lalit Hudda

आरआरआर स्टार राम चरण ने आखिरकार उस राज से पर्दा उठा दिया जिसका लोगों को बेसब्री से इंतजार था। टॉलीवुड सुपरस्टार राम चरण ने 'कार्तिकेय 2' स्टार निखिल सिद्धार्थ की अगली फिल्म 'द इंडिया हाउस' की घोषणा की है। साथ ही तेलुगु स्टार निखिल सिद्धार्थ अपनी इस फिल्म को लेकर दर्शकों में पहुंच बनाने की तैयारी में है। उन्होंने फिल्म के लिए बॉलीवुड स्टार अनुपम खेर के साथ हाथ मिलाया है। 

'द इंडिया हाउस' का टीजर पोस्ट करते हुए राम चरण ने लिखा, "हमारे महान स्वतंत्रता सेनानी वीर सावरकर गारू की 140वीं जयंती के अवसर पर हमें अपनी पैन इंडिया फिल्म-द इंडिया हाउस की घोषणा करते हुए गर्व हो रहा है। निखिल सिद्धार्थ, अनुपम खेर और निर्देशक राम वामसी कृष्णा द्वारा सुर्खियों में! जय हिन्द!"

क्या फिल्म में नजर आएंगे राम चरण?

पिछले दिनों आरआरआर स्टार राम चरण ने फैंस को अपनी अगली फिल्म का इशारा दिया था। इसके बाद राम चरण ने फिल्म का एलान कर दिया है। बता दें कि राम चरण इस फिल्म को सिर्फ प्रस्तुत कर रहे हैं। स्टार निखिल सिद्धार्थ फिल्म के लीड रोल हैं। जबकि बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर फिल्म में अहम किरदार में दिख सकते हैं। फिल्म के निर्देशन की जिम्मेदारी राम वामसी कृष्ण को दी गई। 'द इंडिया हाउस' को अभिषेक अग्रवाल आर्ट्स और वी मेगा पिक्चर्स साथ मिलकर बना रहे हैं।

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag