उर्फी जावेद को इस्लाम से निकाला, अब नाम होगा गीता भारद्वाज? एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी

इन्फ्लुएंसर फैजान अंसारी ने वीडियो डालकर दावा किया कि उर्फी जावेद को इस्लाम से निकाल दिया गया है और अब उन्हें गीता भारद्वाज कहकर बुलाया जाएगा. इस खबर ने फैंस को हैरान कर दिया. आखिरकार उर्फी ने इस पर अपनी चुप्पी तोड़ दी है.

Goldi Rai
Edited By: Goldi Rai

मुंबई: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर फैजान अंसारी ने एक वायरल वीडियो में एक्ट्रस और फैशन इंफ्लुएंसर उर्फी जावेद को लेकर बड़ा और विवादास्पद दावा किया है. फैजान ने कहा है कि उर्फी जावेद को मुस्लिम कम्युनिटी से अलग कर दिया गया है और अब उनका नया नाम गीता भारद्वाज होगा. इस बयान के बाद इंटरनेट पर तीखी बहस छिड़ गई है, जहां एक तरफ कुछ लोग इसे गंभीर धार्मिक कदम बता रहे हैं, तो दूसरी तरफ इसे पब्लिसिटी स्टंट या व्यक्तिगत आजादी पर हमला करार दे रहे हैं.

लेकिन इस दावे पर उर्फी जावेद की ओर से जवाब सामने नहीं आई है.  वीडियो के वायरल होने के साथ ही सोशल मीडिया दो खेमों में बंट गया है और चर्चा दिन-ब-दिन तेज होते जा रही है.

वीडियो में फैजान अंसारी ने क्या कहा?

फैजान अंसारी ने अपने वीडियो में आरोप लगाया कि उर्फी जावेद ने बार-बार इस्लाम, कुरान और मुस्लिम धर्म में विश्वास न होने की बात कही है. इसी कारण मुस्लिम समुदाय ने उन्हें अलग करने का फैसला लिया है. फैजान ने दावा किया कि उन्होंने एक मौलाना को लिखित पत्र देकर इसकी सूचना दी है और लोगों से अपील की है कि अब उर्फी को उनके पुराने नाम से न पुकारा जाए. वीडियो में उन्होंने इसे सार्वजनिक रूप से घोषित करते हुए कहा कि उर्फी अब मुस्लिम कम्युनिटी का हिस्सा नहीं हैं और उनका नया नाम गीता भारद्वाज है.

एक्ट्रेस ने क्या कहा?

उर्फी जावेद ने फैजान अंसारी को जवाब देते कहा कि मैं तो पहले से ही नास्तिक हूं. मै किसी भी धर्म को नही मानती हूं तो मुझे क्या ही कोई धर्म बाहर निकालेगा.

सोशल मीडिया पर बंटे हुए लोग

इस बयान के बाद सोशल मीडिया पूरी तरह दो हिस्सों में बंट गया है. कुछ यूजर्स फैजान अंसारी के इस कदम का समर्थन कर रहे हैं और इसे धार्मिक भावनाओं की रक्षा से जोड़ रहे हैं. वहीं दूसरी ओर कई लोग इसे व्यक्तिगत स्वतंत्रता और पहचान का मामला बता रहे हैं.कई यूजर्स ने सवाल उठाया है कि किसी व्यक्ति की धार्मिक पहचान को सार्वजनिक मंच से बदलने का अधिकार एक व्यक्ति या छोटे समूह को कैसे मिल सकता है. कुछ ने इसे ट्रोलिंग और ड्रामा का हिस्सा भी करार दिया है.

उर्फी जावेद क्यों रहती हैं हमेशा सुर्खियों में?

उर्फी जावेद अपने बोल्ड और अनोखे फैशन स्टाइल के लिए जानी जाती हैं. उनके कपड़े, स्टाइलिंग और बेबाक बयान अक्सर सुर्खियां बटोरते हैं. कई बार ट्रोलिंग और आलोचना का सामना करने के बावजूद उर्फी अपनी पहचान और स्टाइल पर अडिग रहती हैं. यह नया विवाद भी उनके नाम को एक बार फिर ट्रेंडिंग टॉपिक्स में लाकर खड़ा कर दिया है. 

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag