ऑस्ट्रेलियाई व्लॉगर ने कैलाश मंदिर में लगाए 'भारत माता की जय' और 'जय श्री राम' के नारे, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ Video
ऑस्ट्रेलिया के व्लॉगर डंकन मैकनॉट का भारत यात्रा वाला वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है. एलोरा की विश्व प्रसिद्ध कैलास मंदिर में वो खुलकर पूरे जोश से चिल्लाते हैं जय श्री राम और भारत माता की जय. उनकी इस ऊर्जा को देखकर आसपास खड़े लोग भी झूम उठे और जोर-शोर से नारे लगाने लगे.

नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक दिल छू लेने वाले वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें ऑस्ट्रेलिया के सोलो ट्रैवलर डंकन मैकनॉट महाराष्ट्र के एलोरा गुफाओं में स्थित विश्व प्रसिद्ध कैलास मंदिर के सामने खड़े होकर पूरे जोश से 'जय श्री राम' और 'भारत माता की जय' के नारे लगा रहे हैं. भारत की सैर पर आए इस विदेशी व्लॉगर का यह वीडियो इतना पसंद किया जा रहा है कि लाखों लोग इसे देखकर मुस्कुरा उठे हैं और कमेंट्स में जयकारे लगा रहे हैं.
डंकन ने इंस्टाग्राम पर शेयर किए इस वीडियो में पहले कहा कि मैं भारत में हूं और अभी आप यह देखिए. इसके बाद उन्होंने जोर से 'भारत माता की जय' का नारे लगाता है जिस पर आसपास के लोग पहले चौंके फिर मुस्कुराते हुए उनके साथ नारे लगाने लगे. फिर 'जय श्री राम' के नारे पर भी पूरी भीड़ एक सुर में शामिल हो गई. इस हृदयस्पर्शी पल ने न सिर्फ वीडियो को वायरल बनाया, बल्कि भारत की आतिथ्य और सांस्कृतिक एकता को भी दुनिया के सामने बखूबी पेश किया.
मजेदार कैप्शन ने बढ़ाई वायरलिटी
डंकन ने वीडियो पर एक मजेदार और दिलचस्प कैप्शन लिखा कि गोरा अब आधार कार्ड के लिए तैयार है. यह लाइन लोगों को इतनी पसंद आई कि कमेंट सेक्शन में हंसी-मजाक के साथ तारीफों की बौछार हो रही है. कई यूजर्स लिख रहे हैं कि उनका आधार वेरिफिकेशन पूरा हो गया है, जबकि कुछ कह रहे हैं कि अब पैन कार्ड भी बनवा लो.
कैलास मंदिर का जादुई माहौल
यह वीडियो महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर स्थित एलोरा गुफाओं में बने कैलास मंदिर का है. यह मंदिर अपनी अद्भुत रॉक-कट वास्तुकला के लिए दुनिया भर में मशहूर है, जहां एक ही पत्थर से तराशकर पूरा मंदिर बनाया गया है. हर साल यहां हजारों पर्यटक आते हैं, और डंकन का यह उत्साही अंदाज मंदिर के पवित्र माहौल में एक अनोखा रंग भर गया.
सोशल मीडिया पर यूजर्स का रिएक्शन
वीडियो इंस्टाग्राम पर @duncan.mcnaught अकाउंट से शेयर किया गया है, जहां कमेंट बॉक्स जय श्री राम और भारत माता की जय से भरा पड़ा है. यूजर्स डंकन की सादगी, भारत के प्रति प्रेम और सकारात्मक ऊर्जा की जमकर तारीफ कर रहे हैं. कोई उन्हें 'दिल से भारतीय' कह रहा है, तो कोई लिख रहा है कि ऐसे मेहमान भारत की सुंदरता और आत्मीयता को और निखारते हैं. कुल मिलाकर, यह वीडियो लोगों के चेहरों पर मुस्कान बिखेर रहा है और इंटरनेट पर तेजी से फैल रहा है.


