Vaibhavi Upadhyaya Death: CID फेम एक्ट्रेस वैभवी की सड़क हादसे में मौत, कम उम्र में कमाई शोहरत

Vaibhavi Upadhyaya Death: टीवी की मशहूर अदाकारा वैभवी उपाध्याय का निधन  हिमाचल प्रदेश में एक सड़क हादसे में हो गया है। एक्ट्रेस की मृत्यु की खबर सुनकर पूरी इंडस्ट्री सदमे है।

calender

  Vaibhavi Upadhyaya Passed away: 32 वर्षीय अदाकारा वैभवी उपाध्याय का निधन कार एक्सीडेंट में हो गया है। उनके निधन से पूरी इंडस्ट्री शोक में डूबा है। एक्ट्रेस की निधन पर उनके साथ काम कर चुके कई सितारें सोशल मीडिया पर अपना दुख व्यक्त कर रहे हैं।

वैभव उपाध्याय काफी लंबे समय से टेलिविजन इंडस्ट्री में काम कर रही है।उन्होंने अपने एक्टिंग करियर में कई टीवी शो किए हैं। वही वैभवी की अचानक मौत से टीवी इंडस्ट्री में मातम छाया हुआ है।

वैभवी को छोटे पर्दे पर सबसे ज्यादा फेम कॉमेडी सीरियल साराभाई से मिला है। उन्होंने इस शो में जैस्मिन का किरदार निभाया था। वैभवी उपाध्याय टीवी के पॉपुलर शो सीआईडी, संरचना, अदालत, सावधान इंडिया,क्राइम अलर्ट, पलीड फाइंड अटैच्ड डिलीवरी गर्ल जैसे कई हिट शोज में अपनी बेहतरीन अदाकारी के लिए जानी जाती है।

वैभव छोटे पर्दे पर अपना हुनर दिखाने के बाद बड़े पर्दे पर भी हाथ आजमाया, एक्ट्रेस ने दीपिका पादुकोण की स्टारर फिल्म 'छपाक' में मीनाक्षी के किरदार निभाया था, इस फिल्म के अलावा वैभव राजकुमार राव और पत्रवेला के साथ फिल्म सिटी लाइट्स में भी बेहतरीन काम किया है।

वैभवी के निधन पर देवेन भोजानी ने जताया शोक 

वैभवी उपाध्याय देवेन भोजानी के साथ साराभाई वर्सेस साराभाई में काम किया, वही एक्ट्रेस के अचानक निधन से देवेन भोजानी को गहरा सदमा लगा है। वैभवी के मौत की खबर सुनकर देवेन भोजानी ने अपने ट्विटर हैंडल पर अपना दुख व्यक्त करते हुए लिखा है, शॉकिंग, वैभवी एक अच्छी दोस्त और  बहुत बहुत एक्ट्रेस थी, जिसे 'साराभाई वर्सेस साराभाई' में जैस्मिन के रोल के लिए जाना जाता है, कुछ घंटे पहले ही वह एक घटना का शिकार हो गई जिसमें उनका निधन हो गया, भगवान वैभवी की आत्मा को शांति दे!

First Updated : Friday, 26 May 2023