Video: बिना कपड़ों के Grammy पहुंची Kanye West की पत्नी Bianca Censori, गार्ड्स ने निकाला बाहर, क्या होंगी गिरफ्तार?
Bianca Censori: लॉस एंजेलिस में आयोजित 67वें ग्रैमी अवॉर्ड्स में कान्ये वेस्ट की पत्नी बियांका सेंसरी अपने बोल्ड लुक को लेकर चर्चा में आ गईं. न्यूड लुक में नजर आईं बियांका को रेड कार्पेट पर देख हर कोई हैरान रह गया. रिपोर्ट्स के मुताबिक, बिना इन्विटेशन पहुंचे इस कपल को सिक्योरिटी गार्ड्स ने बाहर का रास्ता दिखा दिया, जिससे यह घटना और भी विवादास्पद हो गई.

Bianca Censori: लॉस एंजेलिस में आयोजित 67वें ग्रैमी अवॉर्ड्स में ग्लैमर और म्यूजिक का जबरदस्त संगम देखने को मिला. रेड कार्पेट पर सितारों का जलवा था, लेकिन इस बार सुर्खियां बटोरीं कान्ये वेस्ट की पत्नी और ऑस्ट्रेलियन मॉडल बियांका सेंसरी ने. बियांका का न्यूड लुक सोशल मीडिया पर छा गया, जिससे फैशन और कानूनी बहस छिड़ गई.
बियांका सेंसरी अपने पति कान्ये वेस्ट के साथ रेड कार्पेट पर पहुंचीं. शुरुआत में उन्होंने ब्लैक लॉन्ग जैकेट पहनी हुई थी, लेकिन पोज देते वक्त जैसे ही उन्होंने जैकेट उतारी, हर कोई हैरान रह गया. उनका ट्रांसपेरेंट आउटफिट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और रिपोर्ट्स के मुताबिक, सिक्योरिटी गार्ड्स ने उन्हें अवॉर्ड शो में एंट्री नहीं दी.
NAKED Bianca Censori at #Grammys #GRAMMYS2025 #Grammys The Grammys Kanye attention seeking pic.twitter.com/tHiXbDytHh
— Dortie (@24SevenEyes) February 2, 2025
रेड कार्पेट पर तहलका मचाने वाला लुक
बियांका सेंसरी फैशन की दुनिया में हमेशा से बोल्ड चॉइसेस के लिए जानी जाती हैं, लेकिन इस बार उनका लुक चर्चा का सबसे बड़ा विषय बन गया. रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्हें और कान्ये वेस्ट को ग्रैमी अवॉर्ड्स के लिए इन्विटेशन नहीं मिला था, फिर भी वे वहां पहुंचे और अपने अंदाज से सबको चौंका दिया.
क्या कानूनी मुश्किल में पड़ सकती हैं बियांका?
बियांका के इस लुक को लेकर अब कानूनी विवाद भी खड़ा हो सकता है. कैलिफोर्निया पेनल कोड 314(1) के तहत सार्वजनिक रूप से अश्लील प्रदर्शन अपराध की श्रेणी में आता है. इस कानून के तहत यदि कोई व्यक्ति जानबूझकर अपने नग्न शरीर को इस तरह प्रदर्शित करता है कि वह किसी को अपमानित या परेशान कर सकता है, तो उसे कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है.
बियांका सेंसरी का फैशन और विवादों से नाता
यह पहली बार नहीं है जब बियांका सेंसरी अपने बोल्ड लुक को लेकर सुर्खियों में आई हैं. 30 साल की यह मॉडल पहले भी कई बार अपने रिवीलिंग आउटफिट्स को लेकर चर्चा में रह चुकी हैं. साल 2022 में उन्होंने कान्ये वेस्ट से शादी की थी और तब से ही यह कपल लगातार मीडिया की सुर्खियों में बना हुआ है. अब देखना होगा कि क्या बियांका के इस लुक को लेकर कानूनी कार्रवाई होगी या फिर यह सिर्फ सोशल मीडिया तक ही सीमित रहेगा.


