नई दिल्ली: ओटीटी प्लेटफॉर्म Netflix पर रिलीज होने जा रही नई वेब सीरीज 'ग्लोरी' इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है. पुलकित सम्राट और दिव्येंदु शर्मा स्टारर इस सीरीज ने दर्शकों के बीच खासा उत्साह पैदा कर दिया है.
इस सीरीज में 'भारती भाभी' के किरदार में नजर आने वालीं अभिनेत्री कश्मीरा परदेशी को लेकर सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा हो रही है. उनकी अदाकारी और स्क्रीन प्रेजेंस ने दर्शकों का ध्यान खींचा है, जिसके चलते लोग उनके बारे में जानने के लिए उत्सुक नजर आ रहे हैं.
'ग्लोरी' में भारती के रोल में दिख रहीं कश्मीरा परदेशी का जन्म 3 नवंबर 1997 को हुआ था. वह मूल रूप से पुणे की रहने वाली हैं और फिलहाल मुंबई में निवास करती हैं.
उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा सेंट एनीजे हाई स्कूल, पुणे से पूरी की और इसके बाद National Institute of Fashion Technology, मुंबई से फैशन में पढ़ाई की.
कश्मीरा ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत साल 2018 में आई साउथ फिल्म ‘नर्तनाशाला’ से की थी. वह मुख्य रूप से तमिल और तेलुगु फिल्मों में सक्रिय रही हैं.
हिंदी सिनेमा में उन्होंने Mission Mangal के जरिए कदम रखा, जिसमें अक्षय कुमार भी नजर आए थे.
ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कश्मीरा ने अपनी पहचान The Freelancer के जरिए बनाई, जिसमें उनके साथ मोहित रैना नजर आए थे.
आज के समय में वह बॉलीवुड और ओटीटी की जानी-मानी अभिनेत्रियों में शुमार की जाती हैं.
नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज 'ग्लोरी' में कश्मीरा परदेसी ने हरियाणा पुलिस इंस्पेक्टर अरविंद की पत्नी 'भारती' का किरदार निभाया है. उनके इस रोल को दर्शकों से सराहना मिल रही है और कहानी में उनकी भूमिका को अहम माना जा रहा है.
सीरीज के अंत को देखते हुए यह कयास लगाए जा रहे हैं कि वह ‘ग्लोरी’ के अगले सीजन में भी नजर आ सकती हैं. First Updated : Sunday, 03 May 2026