नई दिल्ली: डेटिंग रियलिटी शो 'स्प्लिट्सविला 16' के शुरू होते ही दर्शकों को कई नए चेहरे देखने को मिले, लेकिन सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरी हैं अफगानिस्तान से आई ब्यूटी क्वीन सदफ शंकर ने. अपनी खूबसूरती से ज्यादा अपनी सोच और पहचान को लेकर वह सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं.
शो में प्यार की तलाश में आईं सदफ ने खुद खुलासा किया कि वह किसी हिंदुस्तानी लड़के की दुल्हन बनना चाहती हैं. बीते 10 सालों से भारत में रह रहीं सदफ खुद को दिल से देसी मानती हैं और यही वजह है कि वह अब भारतीय संस्कृति से गहराई से जुड़ चुकी हैं.
अफगानिस्तान की रहने वाली सदफ मुस्लिम हैं, लेकिन उन्होंने अपने नाम के साथ 'शंकर' सरनेम जोड़ रखा है. यही बात शो के होस्ट करण कुंद्रा को भी हैरान कर गई. करण ने उनसे पूछा कि उनके नाम की यह मिस्ट्री क्या है.
इस पर सदफ ने बताया कि वह भगवान शिव की बहुत बड़ी भक्त हैं और शिव में उनकी गहरी आस्था है. इसी वजह से उन्होंने अपने नाम में 'शंकर' जोड़ लिया. सदफ का यह जवाब सुनकर करण कुंद्रा समेत वहां मौजूद सभी लोग दंग रह गए.
सदफ शंकर खुले तौर पर कहती हैं कि वह शिव भक्त हैं. वह पूजा-पाठ करती हैं और व्रत भी रखती हैं. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट्स में भी यह बात कई बार साझा की है. उनकी यह आध्यात्मिक सोच लोगों को काफी प्रभावित कर रही है.
सदफ खुद को भारतीय ही मानती हैं और उनका कहना है कि उन्हें भारत से बेहद प्यार है. यही वजह है कि वह हिंदुस्तानी बहू बनने का सपना देखती हैं.
रियल लाइफ में सदफ काफी ग्लैमरस हैं. बिकिनी और शॉर्ट ड्रेसेस में उनकी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल रहती हैं. उनका स्टाइल और कॉन्फिडेंस लोगों का ध्यान खींच रहा है.
सदफ सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और इंस्टाग्राम पर उनकी बड़ी फैन फॉलोइंग है. 'स्प्लिट्सविला 16' में नजर आने के बाद से उनकी पॉपुलैरिटी और भी तेजी से बढ़ी है.
भले ही अभी यह कहना जल्दबाजी होगा कि वह शो जीतेंगी या नहीं, लेकिन पहले ही एपिसोड से उन्होंने दर्शकों के दिलों में अपनी खास जगह बना ली है. First Updated : Tuesday, 13 January 2026