धरने का जवाब धरने से, पटना में BJP-कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भिड़ंत, जयपुर-भोपाल में भी मचा हंगामा
राहुल गांधी के हालिया प्रदर्शन के विरोध में BJP के देशव्यापी प्रदर्शन के दौरान पटना में भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच तीखी झड़प हो गई. दोनों पक्षों के बीच पथराव और हंगामे के बाद पुलिस ने हस्तक्षेप कर भारी सुरक्षा बल की तैनाती के साथ स्थिति को नियंत्रित किया.

नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी हालिया प्रदर्शन के विरोध में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने बुधवार को देशभर में विरोध प्रदर्शन आयोजित किए है. इस दौरान बिहार की राजधानी पटना में स्थिति सबसे अधिक तनावपूर्ण बनी हुई है, जहां भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच तीखी झड़प देखने को मिल रही है. बता दें, जैसे ही दोनों पक्षों एक दूसरे के आमने-सामने वैसे ही दोनों पक्षों के बीच पथराव और लाठीबाजी का माहौल बन गया, जिसका असर वहां पूरे इलाके में देखने को मिल रहा है. हालांकि हलाता को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को भारी सुरक्षा बल तैनात करना पड़ा.
भाजपा औैर कांग्रेस के बीच हुआ टकराव
जानकारी के अनुसार, भाजपा कार्यकर्ता कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम का घेराव करने के लिए मार्च निकाल रहे थे. इसी दौरान वहां मौजूद कांग्रेस समर्थकों से उनकी कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते हिंसक टकराव में बदल गई. दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर पत्थर फेंके, जिससे क्षेत्र में तनाव फैल गया. पुलिस ने तत्काल हस्तक्षेप करते हुए दोनों पक्षों को अलग किया और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया.
काग्रेंस के प्रदर्शन का दिया जवाब
दरअसल, यह विरोध प्रदर्शन कांग्रेस द्वारा एक दिन पहले दिल्ली में प्रधानमंत्री आवास के निकट किए गए धरने के खिलाफ आयोजित किया गया था. राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा और कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं ने NEET-UG 2026 पेपर लीक मामले और छात्रों पर कथित पुलिस कार्रवाई के विरोध में प्रदर्शन किया था. उस दौरान दिल्ली पुलिस ने राहुल गांधी सहित कई विपक्षी नेताओं को हिरासत में लिया था, जिन्हें बाद में रिहा कर दिया गया.
बडी खबर 🚨
— Bihari Babu (@Biharibabu1431) July 22, 2026
देश विरोधी नारे मे बीजेपी के कार्यकर्त्ता ने कांग्रेस के कार्यकर्त्ता को सबक सिखाया 👇
पटना मे BJP और Congress के कार्यकर्त्ता आपस मे भीड़े 🔥
शिक्षा मंत्री का इस्तीफा मांग रहे थे कांग्रेस के कार्यकर्त्ता लेकिन देश विरोधी नारा लगा रहे थे, तभी BJP ने कार्यकर्त्ता ने… pic.twitter.com/mqO0aIcy5m
भाजपा ने लगाया आरोप
भाजपा का आरोप है कि कांग्रेस ने प्रधानमंत्री आवास के पास प्रदर्शन कर सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावित करने का प्रयास किया और जानबूझकर राजनीतिक माहौल को तनावपूर्ण बनाया. इसी के विरोध में पार्टी ने विभिन्न राज्यों में प्रदर्शन का आह्वान किया. बता दें, पटना में बढ़ते तनाव को देखते हुए कांग्रेस मुख्यालय और आसपास के संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया और प्रमुख चौराहों पर बैरिकेडिंग की गई. इसके साथ ही इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके.
मध्य प्रदेश में निकाला गया मार्च
उधर, मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश कांग्रेस कार्यालय की ओर मार्च निकाला. प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता रेड क्रॉस अस्पताल से कांग्रेस कार्यालय की ओर बढ़े, लेकिन पुलिस ने लिंक रोड पर बैरिकेडिंग कर उन्हें आगे बढ़ने से रोक दिया. इस दौरान कुछ कार्यकर्ताओं ने बैरिकेडिंग पार करने की कोशिश की, जिससे पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हल्की धक्का-मुक्की हु. हालांकि पुलिस ने हालात पर नियंत्रण बनाए रखा और किसी बड़े टकराव की नौबत नहीं आने दी.
जयपुर में भी हुआ विरोद्ध प्रदर्शन
वहीं, राजस्थान की राजधानी जयपुर में कांग्रेस ने NEET-UG 2026 पेपर लीक मामले, राष्ट्रीय परीक्षा व्यवस्था में सुधार और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर राज्यव्यापी विरोध प्रदर्शन किया जा है. प्रदर्शन में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सहित कई वरिष्ठ नेता और बड़ी संख्या में कांग्रेस व NSUI कार्यकर्ता शामिल हुए. इस दौरान केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई और केंद्रीय शिक्षा मंत्री का पुतला भी फूंका गया. देश के विभिन्न राज्यों में हुए इन विरोध प्रदर्शनों ने राजनीतिक माहौल को और गर्मा दिया है. फिलहाल कई स्थानों पर पुलिस बल तैनात है और प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है.


