Holi 2023: होली पर बनाएं 7 पकवान, त्योहार का मजा हो जाएगा दोगुना

देश के विभिन्न क्षेत्रों में होली अलग-अलग तरीके से मनाई जाती है। जिनमे से एक ब्रज के बरसाना गांव की लठमार होली सबसे ज्यादा प्रसिद्ध होती है। इसके अलावा वृंदावन, मथुरा और देश के अलग-अलग भागों में मनाई जाने वाली होली भी बहुत प्रसिद्ध होती है

Dheeraj Dwivedi
Dheeraj Dwivedi

देश के विभिन्न क्षेत्रों में होली अलग-अलग तरीके से मनाई जाती है। जिनमे से एक ब्रज के बरसाना गांव की लठमार होली सबसे ज्यादा प्रसिद्ध होती है। इसके अलावा वृंदावन, मथुरा और देश के अलग-अलग भागों में मनाई जाने वाली होली भी बहुत प्रसिद्ध होती है। जिसको देखने के लिए देश-विदेश के कोने-कोने से लोग आते है। वहीं होली का त्योहार हो और पकवानों की बात ना हो ऐसा तो हो ही नहीं सकता।

बिना पकवानों के होली का त्योहार ठीक ऐसा ही है, जैसे बिना रंगो की होली। देश के कोने-कोने में होली पर विभिन्न प्रकार के व्यंजन बनाए जाते है, जो की अपने स्वाद के लिए जाने जाते है। आज हम आपको बताने वाले है कुछ ऐसे ही प्रसिद्ध पकवानों की रेसिपी के बारे में जो आपकी होली के स्वाद को कई गुना ज्यादा बढ़ा देंगे तो आइए शुरू करते है-

1- गुजिया -

गुजिया एक मीठी डिश है। जिसे होली पर लोग खूब चाव से खाना पसंद करते हैं। गुजिया को आप रवा और मावा एवं ड्राई फ्रूट्स आदि से बना सकते है।

2- दही बड़ा -

होली के त्योहार पर दही बड़ा लोग बहुत चाव से खाते हैं। दही बड़ा को आप उड़द दाल या फिर चना दाल से बनाएं और फिर ऊपर से दही और मसाले आदि डालकर सर्व करें।

3- मालपुआ -

मैदा और खोवा एवं दूध और ड्राई फ्रूट्स आदि मिलाकर होली पर मालपुआ बनाया जाता है। इस डिश के बिना यह त्योहार अधूरा है।

4- ठंडाई -

होली खुशियों का त्योहार है। इसमें लोग खूब झूमते और नाचते हैं। ऐसे में ठंडाई पीना तो बनता है। इस खास मौके पर ठंडाई जरूर पिएं।

5- पकौड़े -

होली के त्योहार पर भांग शौक से खाया जाता है। आप सब्जियों के पकौड़े अलावा इस दिन भांग के पकौड़े भी बना सकते हैं।

6- कचौरी -

दाल की कचौरी होली के त्योहार पर खूब बनाई जाती हैं। ऐसी कचौरी को आप इस दिन दही और आलू की ग्रेवी वाली सब्जी एवं चाट मसाले आदि डालकर सर्व कर सकते हैं।

7- दही -

पापड़ी होली पर घर में आए हुए मेहमानों दही पपड़ी चाट खिला सकते हैं। मैदा से पापड़ी बना लें और फिर छोले और दही एवं चाट मसाला और सेव आदि डालकर सर्व करें।

calender
26 February 2023, 06:50 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो