अब्बास नकवी ने कहा- मोदी सरकार में बढ़ा हज यात्रियों का कोटा

अब्बास नकवी ने कहा- मोदी सरकार में बढ़ा हज यात्रियों का कोटा

Lalit Hudda
Lalit Hudda

केंद्र सरकार ने लोकसभा में गुरुवार को कहा कि मोदी सरकार के कार्यकाल में सर्वाधिक हज यात्री भारत से जाते हैं। केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने लोकसभा में प्रश्नकाल की कार्य वाही के दौरान पूछे गए एक पूरक सवाल के जवाब में कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार में सर्वाधिक हज यात्रियों का कोटा बढ़ा है।

read more: बढ़ते प्रदूषण के चलते दिल्ली में अगले आदेश तक बंद रहेंगे स्कूल

उन्होंने बताया कि इंडोनेशिया के बाद सबसे ज्यादा हज यात्री भारत के हैं। उन्होंने आगे कहा कि हज यात्रा पर सऊदी अरब जाने वाले लोगों को वहां के जो भी नियम-कायदे हैं उसका पालन करना पड़ेगा। कोरोना महामारी के कारण इम्बॉर्केशन प्वाइंटस को 21 से घटाकर 10 कर दिया गया है।

बता दे, हज-2022 के लिए अब यात्री 10 शहरों से रवाना हो सकेंगे। इसमें दिल्ली,, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, अहमदाबाद, बेंगलूरु, कोच्चि, हैदराबाद, श्रीनगर और गुवाहाटी शामिल है।

.
calender
02 December 2021, 09:31 AM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो