खैरपुर में विजय संकल्प रैली को संबोधित करते हुए नड्डा ने कहा- 'एक बार भाजपा बार-बार भाजपा'

त्रिपुरा में चुनाव को देखते हुए सभी प्रार्टी ने अपना प्रचार प्रसार शुरू कर दिया है। इस बीच त्रिपुरा में भाजपा ने आज यानी गुरूवार को भाजपा का संकल्प पत्र जारी कर दिया है। खैरपुर में विजय संकल्प रैली को BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने संबोधित

Sagar Dwivedi
Sagar Dwivedi

त्रिपुरा में चुनाव को देखते हुए सभी प्रार्टी ने अपना प्रचार प्रसार शुरू कर दिया है। इस बीच त्रिपुरा में भाजपा ने आज यानी गुरूवार को भाजपा का संकल्प पत्र जारी कर दिया है। खैरपुर में विजय संकल्प रैली को BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने संबोधित करते हुए कहा कि "किसी भी पार्टी द्वारा किए गए वादों के बारे में कोई निश्चित नहीं हो सकता है कि वे पूरे होंगे या नहीं। लेकिन आप सभी मेरे वादों पर विश्वास कर सकते हैं क्योंकि मैंने पांच साल पहले जो भी वादा किया था, वह पूरा हो गया है। 2018 से पहले CPM का लेवी राज था, त्रिपुरा को इस लेवी राज से छुटकारा दिला दिया।"

जेपी नड्डा ने कहा कि " जिसके बाद त्रिपुरा विकास, शांति, सद्भाव, तरक्की, उन्नति व समृद्धि का स्वागत द्वार बना। वामपंथी उग्रवाद, उग्रवाद और भ्रष्टाचार और अपराध और राजनीतिक हिंसा 2018 के बाद समाप्त हो गए हैं। हमने इसके लिए वादा किया था और परिणाम आप सभी के सामने है। 2018 भी विकास, शांति और सद्भाव के लिए और एक समृद्ध और उन्नत त्रिपुरा को साकार करने के लिए एक स्वागत द्वार बन गया।"

जेपी नड्डा ने कहा कि 'विजय संकल्प रैली' में मैं देख रहा हूं कि त्रिपुरा ने तय कर लिया है 'एक बार भाजपा बार-बार भाजपा'। हम लोगों ने तय किया है कि 'बालिका समृद्धि योजना' के तहत आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों में आने वाली लक्ष्मी के लिए 50 हजार रुपए का बांड देकर लक्ष्मी को आगे बढ़ाएंगे। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि' के तहत किसानों को सालाना मिलने वाली आर्थिक सहायता को 6 हजार रुपए से बढ़ाकर 8 हजार रुपए किया जाएगा।  'मत्स्य सहायक योजना' के तहत मछली पालन का काम करने वालों को सालाना 6 हजार रुपए की आर्थिक मदद दी जाएगी।"

calender
09 February 2023, 05:22 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो