score Card

जोशीमठ के बाद अब जम्मू कश्मीर में घरों पर संकट, दरारों ने बढ़ाई लोगों की टेंशन

जम्मू कश्मीर के ठठरी डोडा में दर्जनों घरों में दरारें पड़ने लगी है। वहीं प्रशासन ने एहतियात के तौर पर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट करने का काम शुरू कर दिया है।

Shruti Singh
Edited By: Shruti Singh

उत्तराखंड के जोशोमठ में सैकड़ों घरों में दरारें आई थी, जिसके बाद लोगों को मजबूरन अपना आशियाना छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर शिफ्त होना पड़ा था। वहीं अब जम्मू कश्मीर में भी इसी तरह के हालात देखे जा रहे है, जहां कई घरों में दरारें पड़ रही है। इससे स्थानीय लोगों में डर का माहौल बना हुआ है।

बता दें कि जम्मू कश्मीर के ठठरी डोडा में दर्जनों घरों में दरारें पड़ने लगी है। वहीं प्रशासन ने एहतियात के तौर पर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट करने का काम शुरू कर दिया है। साथ ही प्रशासन की अपील है कि लोग घबराए नहीं और इस परेशानी से निपटने के लिए प्रशासन का सहयोग करें।

बर्फबारी के बीच दरारों ने बढ़ाई दहशत

जम्मू कश्मीर में भारी बर्फबारी के बीच घरों में आ रही दरारों ने प्रशासन की मुसीबत बढ़ा दी। घरों में बड़ी संख्या में दरार पड़ने की शिकायत मिलने के बाद प्रशासन ने ठठरी डोडा के पूरे इलाके को रेड जोन घोषित किया है। इस संकट को देखते हुए ठठरी एडमिनिस्ट्रेशन ने लोगों को विस्थापित किया है। इसके साथ ही उन्हें रेड जोन में जाने से मना किया गया है।

प्रशासन के मुताबिक, 1 फरवरी तक ऐसे 6 मकानों और शुक्रवार तक 15 मकानों की पहचान की गई, जहां दरारों ने लोगों की टेंशन बढ़ा दी है। लेकिन अब धीरे-धीरे हालात खराब होते जा रहे है, ऐसे में अब लोगों को अपने घरों को छोड़कर जाने का डर सताने लगा है। यहां चारो ओर डर और मायूसी का आलम छाया हुआ है। इस बीच प्रशासन का कहना है कि इस समस्या का जल्द ही कुछ सॉल्यूशन निकाल लिया जाएगा।

बताया जा रहा है कि जम्मू कश्मीर के कई इलाकों में घरों में दरार पड़ने के साथ ही जमीन भी धंसने लगी है। यहां लैंडस्लाइड की घटनाओं में भी इजाफा हुआ है। लेकिन पुलिस और प्रशासान ने लोगों को हर संभव मदद का भरोसा दिया है।

calender
03 February 2023, 02:55 PM IST

जरूरी खबरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag