score Card

आजम खान की रिहाई पर अखिलेश यादव का ट्वीट, कहा-'झूठ के लम्हे होते हैं, सदियां नहीं'

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान को 27 महीने के बाद शुक्रवार को सीतापुर जेल से अंतरिम जमानत मिल गई है। उनकी इस जमानत पर अखिलेश यादव ने ट्वीट किया कि झूठ के लम्हे होते हैं, सदियां नहीं!

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान को 27 महीने के बाद शुक्रवार को सीतापुर जेल से अंतरिम जमानत मिल गई है। उनकी इस जमानत पर अखिलेश यादव ने ट्वीट किया कि झूठ के लम्हे होते हैं, सदियां नहीं!

 

बता दें कि आजम खान सीतापुर जेल में बंद थे लेकिन अब वह रिहा हो गए है। वहीं उन्हें जेल से लेने के लिए उनके दोनों बेटे अब्दुल्ला आजम और अदीब पहुंचे थे। इसके साथ ही शिवपाल यादव ने भी जेल में आजम खान से मुलाकात की। वहीं सपा पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट कर आजम खान का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि जमानत के इस फैसले से सर्वोच्च न्यायालय ने न्याय को नये मानक दिये हैं। उन्हें पूरा ऐतबार है कि आजम खान अन्य सभी झूठे मामलों-मुकदमों में बाइज्जत बरी होंगे। आगे उन्होंने लिखा कि झूठ के लम्हें होते हैं सदियां नही!

 

गौरतलब है कि आजम खान जब जेल में बंद थे तब उनसे मिलने कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम गए थे। उन्होंने दावा किया था कि आजम खान सपा पार्टी से बहुत नाराज है। वहीं शिवपाल यादव ने भी रामपुर जेल में आजम खान से मुलाकात की थी। इतना ही नहीं रालोद प्रमुख जयंत चौधरी ने रामपुर में आजम खान के परिवार से मिले थे।

calender
20 May 2022, 11:22 AM IST

जरूरी खबरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag