प्रधानमंत्री,गृहमंत्री समेत तमाम नेताओं ने भाजपा अध्यक्ष नड्डा को दी जन्मदिन की बधाई

प्रधानमंत्री,गृहमंत्री समेत तमाम नेताओं ने भाजपा अध्यक्ष नड्डा को दी जन्मदिन की बधाई

Lalit Hudda
Lalit Hudda

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह समेत तमाम केंद्रीय मंत्रियों एवं वरिष्ठ नेताओं ने गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी (BJP) अध्यक्ष जेपी नड्डा को जन्मदिन की बधाई दी। इन नेताओं ने नड्डा के उत्तम स्वास्थ्य और लंबी आयु की कामना की।

प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर दिए शुभकामना संदेश में कहा, “ भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा को जन्मदिन की हार्दिक बधाई। वह पार्टी को प्रेरक नेतृत्व प्रदान कर रहे हैं और हमारे संगठन को मजबूत करने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। उनके पास समृद्ध प्रशासनिक और विधायी अनुभव भी है, जिसके लिए उनकी बहुत प्रशंसा की जाती है। उनकी आयु लंबी हो।”

READ MORE : दूसरे टेस्ट मैच में किस प्लेइंग-11 के साथ मैदान पर उतरेगी टीम इंडिया

केंद्रीय गृह मंत्री शाह ने अपने बधाई संदेश में कहा, “ भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। आपके परिश्रम, कर्मठता व संगठन कौशल से पार्टी जमीनी स्तर पर और सशक्त होकर निरंतर नई ऊंचाइयों को छू रही है। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि आप सदैव स्वस्थ रहें व दीर्घायु हों।”

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नड्डा को बधाई देते हुए कहा, “ देश और दल के विकास में जेपी नड्डा का अप्रतिम योगदान रहा है। वे बड़े धैर्य और परिश्रम के साथ संगठन को नई शक्ति और युक्ति दे रहे हैं। उन्हें उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्राप्ति हो, यही कामना है।”

तमाम केंद्रीय मंत्रियों और भाजपा सांसदों ने भी नड्डा को बधाई देते हुए उनकी लंबी आयु की कामना की। नड्डा ने इस बधाई के लिये प्रधानमंत्री मोदी, गृहमंत्री अमित शाह समेत सभी का आभार प्रकट किया।

.
calender
02 December 2021, 08:42 AM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो