Amarnath Yatra: फिर से शुरू हुई अमरनाथ यात्रा, श्रद्धालुओं का पहला जत्था रवाना

अमरनाथ गुफा के पास बादल फटने से बाद आए सैलाब में कई लोगों की मौत हो गई थी, जबकि कई लोग घायल हो गए थे।

Janbhawana Times

अमरनाथ गुफा के पास बादल फटने से बाद आए सैलाब में कई लोगों की मौत हो गई थी, जबकि कई लोग घायल हो गए थे। घायल लोगों को एयरलिफ्ट कर अस्पताल पहुंचाया गया था। इसके बाद अमरनाथ यात्रा को अस्थायी रूप से रोक दिया गया था, लेकिन सोमवार को एक बार फिर से अमरनाथ यात्रा शुरू कर दी गई।

शुक्रवार शाम करीब पांच बजे अमरनाथ की पवित्र गुफा के पास बादल फटने के कारण आए सैलाब में कई लोग सैलाब के साथ ही बह गए थे। इस घटना में अब तक 16 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई लोग अभी भी लापता बताए जा रहे है। लापता लोगों को ढूढ़ने के लिए सेना की टीम मिशन जिंदगी अभियान चला रही है।

सोमवार को एक बार फिर से अमरनाथ यात्रा शुरू कर दी गई। इस दौरान श्रद्धालुओं का पहला जत्था पहलगाम से रवाना किया गया।

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag