अशोक स्तंभ विवाद पर अनुपम खेर बोले-'शेर के दांत होंगे तो दिखाएगा ही'

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को नए संसद भवन की छत पर अशोक स्तंभ(Ashoka Pillar) का अनावरण किया। वहीं इसको लेकर विवाद छिड़ गया। दरअसल, तमाम विपक्षी दलों ने अशोक स्तंभ के रूप को बदलने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि मोहक औऱ राजसी शान वाले शेरों की जगह उग्र शेरों का चित्रण कर राष्ट्रीय प्रतीक के रूप को बदला गया है।

Janbhawana Times

बता दें कि देश में अशोक स्तंभ को लेकर चल रहे विवाद पर अभिनेता अनुपम खेर ने ट्वीट करते हुए लिखा कि अरे भाई! शेर के दांत होंगे तो दिखाएगा ही! आख़िरकार स्वतंत्र भारत का शेर है। ज़रूरत पड़ी तो काट भी सकता है! जय हिंद! इसके साथ ही अभिनेता ने इस ट्वीट के साथ एक वीडियो भी शेयर किया है जिसमें राष्ट्रीय चिह्न अशोक स्तंभ दिख रहा है।

calender
13 July 2022, 11:55 AM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो