Assembly Election Result 2023 Live: नागालैंड और त्रिपुरा में खिला कमल, मेघालय में NPP

त्रिपुरा विधानसभा के चुनावी परिणामों के रूझान आने शुरू हो गए है। त्रिपुरा में 16 फरवरी को चुनाव हुआ था जिसका परिणाम आज यानी 2 मार्च को आने वाला है। चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार भाजपा 18 सीटों पर, त्रिपुरा मोथा पार्टी 12 सीटों पर, कांग्रेस 5 सीटों पर आगे चल रही है और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) 9 सीटों पर आगे चल रही है। मतों की गिनती अभी जारी है।

Sagar Dwivedi
Sagar Dwivedi

त्रिपुरा विधानसभा के चुनावी परिणामों के रूझान आने शुरू हो गए है। त्रिपुरा में 16 फरवरी को चुनाव हुआ था मेघालय और नागालैंड में 27 फरवरी को चुनाव हुआ था। जिसका परिणाम आज यानी 2 मार्च को आने वाला है। त्रिपुरा में चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार भाजपा 18 सीटों पर, त्रिपुरा मोथा पार्टी 12 सीटों पर, कांग्रेस 5 सीटों पर आगे चल रही है और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) 9 सीटों पर आगे चल रही है। मतों की गिनती अभी जारी है। 

वहीं नगालैंड में भाजपा के गठबंधन वाली NDPP आगे चल रही है। वही मेघालय में मौजूदा सीएम कोनराड संगमा की पार्टी एनपीपी आगे चल रही है. तीनों राज्यों में 60-60 सीटें हैं. त्रिपुरा में 16 फरवरी को तो नगालैंड और मेघालय में 27 फरवरी को चुनाव हुए थे. अभी त्रिपुरा में बीजेपी की सरकार है। चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार भाजपा 14 सीटों पर आगे चल रही है, कांग्रेस 4 सीटों पर आगे चल रही है और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) 3 सीटों पर आगे चल रही है। मतों की गिनती अभी जारी है।

11:38 AM, 02 Mar 2023

त्रिपुरा और मेघालय चुनाव के शुरुआती रुझानों पर भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिलीप घोष ने बताया कि 'जैसे पूरे देश में हो रहा है, यहां भी भाजपा आगे चल रही है। हमारे लिए उत्सव का समय है। कुछ पार्टियां अपना खाता खोलने की कोशिश कर रही हैं लेकिन जैसी परिस्थिति है उसमें उनका खाता खोलना मुश्किल है।'

11:24 AM, 02 Mar 2023

MeghalayaElections: चुनाव आयोग के आधिकारिक रुझानों के अनुसार मुख्यमंत्री कोनराड संगमा की नेशनल पीपुल्स पार्टी 19 सीटों से आगे चल रही है। मतगणना जारी है।

11:28 AM, 02 Mar 2023

NagalandAssemblyElections2023: नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी 11 सीटों पर आगे चल रही है, बीजेपी ने एक सीट जीती है और 3 सीटों पर आगे चल रही है। जनता दल (यूनाइटेड) और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) एक-एक सीट पर आगे चल रही है। रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (अठावले) और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी 2-2 सीट से आगे चल रही है।

11:20 AM, 02 Mar 2023

त्रिपुरा विधानसभा चुनाव: ताजा रुझानों में बीजेपी 26 सीटों पर आगे, सीपीआईएम-कांग्रेस गठबंधन 18, टिपरा मोथा 13 सीटों पर आगे।

 

11:10 AM, 02 Mar 2023

चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार भाजपा 28 सीटों पर, त्रिपरा मोथा पार्टी 11 सीटों पर, कांग्रेस 6 सीटों पर आगे चल रही है और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) 11 सीटों पर आगे चल रही है। मतों की गिनती अभी जारी है।

 

11:19 AM, 02 Mar 2023

ईसीआई के अनुसार, बीजेपी 12 सीटों पर आगे चल रही है, कांग्रेस तीन सीटों पर आगे चल रही है, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) और टिपरा मोथा पार्टी दो-दो सीटों पर आगे चल रही है। वोटों की गिनती चल रही है

calender
02 March 2023, 11:16 AM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो