अमर जवान ज्योति पर CM गहलोत ने किया जवानों की शहादत पर नमन

अमर जवान ज्योति पर CM गहलोत ने किया जवानों की शहादत पर नमन

Lalit Hudda
Lalit Hudda

मुख्यमत्री अशोक गहलोत ने शनिवार सवेरे अमर जवान ज्योति पहुंचकर भारत के पहले सीडीएस जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी मधुलिका रावत एवं सशस्त्र सेनाओं के अधिकारियों-कार्मिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने यहां हैलिकॉटर हादसे पर दुख प्रकट करते हुए सीडीएस जनरल बिपिन रावत और अन्य सैन्य अधिकारियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उनके साथ मंत्री शकुंतला रावत, अर्जुन बामणिया समेत कई पूर्व सेना के अधिकारियों ने जवानों की शहादत को याद किया।

ALSO READ: आज हरिद्वार में विसर्जित की जाएंगी CDS बिपिन रावत व मधुलिका रावत की अस्थियां

बता दे, CDS जनरल बिपिन रावत और मधुलिका रावत की बेटी कृतिका और तारिणी ने आज सुबह दिल्ली छावनी के बरार स्क्वायर श्मशान घाट से अपने माता-पिता की अस्थियां इकट्ठा कीं। अस्थियां हरिद्वार में विसर्जित की जाएंगी। कल दिल्ली के बरार स्क्वायर में जनरल रावत का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया गया। जनरल रावत की दोनों बेटियों कृतिका और तारिणी ने अपने माता-पिता को मुखाग्नि दी अब आज दोनों की अस्थियां गंगा में प्रवाहित की जाएंगी। इसके लिए पूरा परिवार आज हरिद्वार पहुंच रहा है।

.
calender
11 December 2021, 06:23 AM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो