Bharat Jodo Yatra: तेलंगाना के धर्मपुर से शुरू हुई भारत जोड़ो यात्रा, राहुल के साथ दिखा कार्यकर्ताओं का हुजूम

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा आज सुबह छह बजे तेलंगाना के धर्मपुर से शुरू हुई। इस दौरान राहुल गांधी के साथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हुजूम दिखाई दिया। आज इस यात्रा के 20 किलोमीटर की दूरी तय करने की उम्मीद है।

Janbhawana Times
Janbhawana Times

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा आज सुबह छह बजे तेलंगाना के धर्मपुर से शुरू हुई। इस दौरान राहुल गांधी के साथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हुजूम दिखाई दिया। आज इस यात्रा के 20 किलोमीटर की दूरी तय करने की उम्मीद है।

बता दें कि राहुल गांधी शनिवार की यात्रा की समाप्ति से पहले शाम को जडचेरला एक्स रोड जंक्शन पर एक नुक्कड़ सभा को संबोधित करेंगे। राज्य में आज यात्रा का चौथा दिन है। ये यात्रा सुबह साढ़े छह बजे शुरू हुई और राहुल के साथ कांग्रेस के कई नेताओं ने इसमें हिस्सा लिया। उन्होंने बताया कि अभिनेत्री पूनम कौर और उस्मानिया विश्वविद्यालय के कई छात्र भी राहुल के साथ पदयात्रा में शामिल हुए।

इससे पहले शुक्रवार को महबूबनगर में रात्रि विश्राम से पहले ‘भारत जोड़ो यात्रा’ ने दिनभर में 23.3 किलोमीटर की दूरी तय की थी। यात्रा तेलंगाना के नौ लोकसभा और 19 विधानसभा क्षेत्रों से गुजरते हुए कुल 375 किलोमीटर की दूरी तय करेगी, जिसके बाद सात नवंबर को महाराष्ट्र में प्रवेश करेगी। चार नवंबर को यात्रा एक दिन का विराम लेगी।

भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी खेल, व्यवसाय और मनोरंजन क्षेत्र की हस्तियों के साथ-साथ विभिन्न समुदायों के बुद्धिजीवियों और नेताओं से मुलाकात करेंगे। तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्यों ने कहा कि राहुल पूरे तेलंगाना में प्रार्थना स्थल, मस्जिद और मंदिर जाकर वहां पूजा-अर्चना भी करेंगे।

गौरतलब है कि भारत जोड़ो यात्रा सात सितंबर को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुई थी। यात्रा का तेलंगाना चरण आरंभ करने से पहले राहुल ने केरल, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक में पदयात्रा की थी। तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस ने यात्रा के समन्वय के लिए 10 विशेष समितियों का गठन किया है।

calender
29 October 2022, 10:04 AM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो