Bharat Jodo Yatra: कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा तेलंगाना में जारी, नारायण पेट जिले में आगे बढ़ी

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा इन दिनों तेलंगाना में है। इस यात्रा में भारी जनसैलाब उमड़ रहा है। शुक्रवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी(Rahul Gandhi) के नेतृत्व में यह नारायण पेट जिले में आगे बढ़ी।

Janbhawana Times
Janbhawana Times

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा इन दिनों तेलंगाना में है। इस यात्रा में भारी जनसैलाब उमड़ रहा है। शुक्रवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी(Rahul Gandhi) के नेतृत्व में यह नारायण पेट जिले में आगे बढ़ी।

बता दें कि ये यात्रा तेलंगाना में 16 दिन चलेगी और 19 विधानसभा और सात संसदीय क्षेत्रों को कवर करेगी। इसके बाद ये यात्रा 7 नवंबर को महाराष्ट्र में प्रवेश करेगी। वहीं राहुल गांधी तेलंगाना में कुछ प्रार्थना सभागारों, मस्जिदों और हिंदू मंदिरों में जाएंगे।

दरअसल, कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा 7 सितंबर को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुई थी। यात्रा के तेलंगाना चरण की शुरुआत से पहले राहुल गांधी ने केरल, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक में यात्रा पूरी की।

भारत जोड़ो यात्रा(Bharat Jodo Yatra) तीन दिन के विराम के बाद गुरुवार को एक बार फिर से शुरू हुई। दिवाली और मल्लिकार्जुन खड़गे( Mallikarjun Kharge) की ताजपोशी को लेकर 'भारत जोड़ो यात्रा' को तीन दिन का विराम दिया गया था। वहीं आज यानि शुक्रवार को इस यात्रा का 51 वां दिन है।

calender
28 October 2022, 12:35 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो