Bharat Jodo Yatra: राहुल गांधी को मिली बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा(Bharat Jodo Yatra) के मध्य प्रदेश आने से पहले राहुल गांधी(Rahul Gandhi) को इंदौर में बम से उड़ाने की धमकी मिली है। जानकारी के मुताबिक, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के नाम से धमकी भरी चिट्ठी मिलने से हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही हैं।

Shruti Singh
Shruti Singh

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा(Bharat Jodo Yatra) के मध्य प्रदेश आने से पहले राहुल गांधी(Rahul Gandhi) को इंदौर में बम से उड़ाने की धमकी मिली है। बता दें कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के नाम से धमकी भरी चिट्ठी मिलने से हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही हैं।

जानकारी के मुताबिक, इंदौर में शुक्रवार सुबह राहुल गांधी के नाम से धमकीभरा पत्र मिला है। इस पत्र में उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई हैं। दरअसल, इंदौर में एक अज्ञात शख्स मिठाई की दुकान के बाहर धमकीभरी चिट्ठी छोड़ गया था। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी की मदद से आरोपी की तलाश में जुट गई हैं।

बता दें कि भारत जोड़ो यात्रा का आज 72वां दिन है। यह यात्रा 20 नवंबर को महाराष्ट्र से मध्य प्रदेश के बुरहानपुर में प्रवेश करेगी। इस यात्रा के मध्य प्रदेश पहुंचने से पहले ही राहुल गांधी के नाम से धमकीभरा पत्र मिलने से सनसनी फैल गई हैं। हालांकि पुलिस इस मामले की गहनता से जांच कर रही हैं।

calender
18 November 2022, 01:14 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो