भारत जोड़ो यात्रा: बेल्लारी में आज एक जनसभा को संबोधित करेंगे राहुल गांधी

‘भारत जोड़ो यात्रा’ के 1000 किलोमीटर का पड़ाव पूरा करने के मौके पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी शनिवार को कर्नाटक के बेल्लारी में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। शुक्रवार को हलकुंडी मठ में रात्रि विश्राम के बाद गांधी ने शनिवार

Janbhawana Times
Janbhawana Times

बेल्लारी। क्रांग्रेस का आज 38वीं दिन है, राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो यात्रा' ने 1000 किलोमीटर की दूरी तय कर ली है। यह यात्रा हठकुंड़ी मठ से शुरू हुई यात्रा अब बेल्लारी की ओर बढ़ रही है। इस मौके पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी शनिवार को कर्नाटक के बेल्लारी में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। शुक्रवार को हलकुंडी मठ में रात्रि विश्राम के बाद गांधी ने शनिवार को जिला मुख्यालय शहर बेल्लारी के कम्मा भवन पहुंचने के लिए फिर से पदयात्रा शुरू की। बेल्लारी के नगर निगम मैदान में उनकी जनसभा होगी। 

जनसभा में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के अलावा सिद्धारमैया, कमलनाथ, पार्टी अध्यक्ष पद के उम्मीदवार मल्लिकार्जुन खड़गे, रणदीप सिंह सुरजेवाला और दिग्विजय सिंह सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पार्टी की 'भारत जोड़ो यात्रा' के 38वें दिन की शुरुआत हलाकुंडी गांव से की।

और पढ़े...

कांग्रेस को मजबूत बनाना है उद्देश्य : शशि थरूर

calender
15 October 2022, 10:37 AM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो