हिमाचल पहुंची भारत जोड़ो यात्रा, सीएम सुक्खु ने किया राहुल गांधी का स्वागत

राहुल गांधी की अगुवाई वाली कांग्रेस पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा हिमाचल प्रदेश में एंट्री कर ली है। भारत जोड़ो यात्रा बुधवार सुबह राज्य के कांगड़ा जिले के इंदौरा उपमंडल के मिलवां में पहंच गई है। इस दौरान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने राहुल गांधी का स्वागत किया। इस बीच सीएम सुक्खु के अलावा कई कांग्रेस नेता मौजूद रहे।

Lalit Hudda
Lalit Hudda

राहुल गांधी की अगुवाई वाली कांग्रेस पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा हिमाचल प्रदेश में एंट्री कर ली है। भारत जोड़ो यात्रा बुधवार सुबह राज्य के कांगड़ा जिले के इंदौरा उपमंडल के मिलवां में पहंच गई है। इस दौरान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने राहुल गांधी का स्वागत किया। इस बीच सीएम सुक्खु के अलावा कई कांग्रेस नेता मौजूद रहे।

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा हिमाचल प्रदेश के इंदौरा ऊपमंडल में 24 लगभग किलोमीटर की पदयात्रा होगी। आज दोपहर बाद राहुल गांधी मलोट में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद राहुल गांधी पंजाब के पठानकोट में रत्रि विश्राम करेंगे। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा भारत इंदौरा उपमंडल से होते हुए मिलवां, मिरथल, बाई इंदौरा, काठगढ़, इंदौरा रास्ते पंजाब के पठानकोट में प्रवेश करेंगी।

हिमाचल प्रदेश में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर कांग्रेस पार्टी में काफी उत्साह दिख रहा है। हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज करने पर प्रदेश के कांग्रेस कार्यकर्ताओं का मनोबल सातवें आसमान पर है। विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज करने के बाद अब कांग्रेस लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट गई है।

इस बात का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि भारत जोड़ो यात्रा जो हिमाचल प्रदेश में पहले महज कुछ ही किलोमीटर की होनी थी। बाद में उसका विस्तार कर दिया गया है। माना जा रहा है कि अब भारत जोड़ो यात्रा हिमाचल प्रदेश में 24 किलोमीटर की पदयात्रा के साथ गुजरेगी। वहीं पार्टी का दावा है कि भारत जोड़ो यात्रा से कांग्रेस का लोकसभा चुनाव में अच्छा परिणाम मिलेगा।

अपनी भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी पुरानी पेंशन योजना के लाभार्थियों से मुलाकात करेंगे। इसके अलावा भारत जोड़ो यात्रा में अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी अजय ठाकुर भी शामिल होंगे। इससे पहले राहुल गांधी ने ठाकुर को पत्र भेजकर यात्रा में शामिल होने का न्यौता दिया था।

भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी पुलिस प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किए हुए है। माना जा रहा है कि राहुल गांधी की यात्रा के दौरान बाजार पूरी तरह से बंद किए जाएंगे। जिन मार्गों से राहुल गांधी की यात्रा निकलेगी, वहां पर वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध रहेगा। 

calender
18 January 2023, 10:46 AM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो