जम्मू-कश्मीर में बारिश के बीच भारत जोड़ो यात्रा कठुआ से हुई शुरू, आखिरकार ब्लैक जैकेट में दिखे राहुल

कन्याकुमारी से पंजाब तक भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने सिर्फ टीशर्ट में पदयात्रा की। आज भारत जोड़ो यात्रा कठुआ के लखनपुर से शुरू हुई इस दौरान उन्हें ब्लैक कलर की जैकेट पहने देखा गया।

Nisha Srivastava
Nisha Srivastava

कांग्रेस नेता राहुल गांधी का भारत जोड़ो यात्रा गुरुवार को जम्मू-कश्मीर पहुंच गई है। भारत जोड़ो यात्रा अपने अंतिम चरण में है। आज 20 जनवरी को राहुल गांधी की पदयात्रा कठुआ से शुरू हुई। देश में ठंड का कहर जारी है। पिछले दिनों पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाको तक ठंड के सितम से कोई अंजान नहीं रहा है।

देश में शीतलहर के साथ घने कोहरे की स्थिति बनी रही। चारों तरफ कोहरा छाया हुआ था। वहीं राहुल गांधी भीषण ठंड के बीच भी एक हाफ टीशीर्ट में भारत जोड़ो यात्रा का सफर तैय करते रहे। आपको बता दें कि कन्याकुमारी से पंजाब तक भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने सिर्फ टीशर्ट में पदयात्रा की। आज भारत जोड़ो यात्रा कठुआ के लखनपुर से शुरू हुई इस दौरान उन्हें ब्लैक कलर की जैकेट पहने देखा गया।

मुझे ठंड नहीं लगती- राहुल

राहुल गांधी कड़ाके की ठंड के बाद भी हाफ बाजू की टीशर्ट में भारत जोड़ो यात्रा के सफर को आगे बढ़ाते हुई कई राज्यों में गए। जिसकी वजह से वो चर्चा में भी बने रहे। भारत जोड़ो यात्रा में कई बार मीडिया द्वारा राहुल गांधी से सवाल किया गया कि देश में कड़ाके की ठंड पड़ रही है।

आप फिर भी बिना स्वेटर के टीशर्ट में यात्रा कर रहे हैं, क्या आपको ठंड नहीं लगती? इस पर राहुल गांधी ने कहा कि वो ठंड से नहीं डरते इसलिए उन्हें ठंड नहीं लगती। जो लोग स्वेटर या जैकेट पहन रहे हैं, वो ठंड से डरते हैं जिसके कारण उन्हें ठंड लगती है। मेरी यात्रा डर के खिलाफ है, इसलिए भी मुझे सर्दी नहीं लगती है।

अंतिम पड़ाव में राहुल की पदयात्रा

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा अपने अंतिम पड़ाव में है। सितंबर 2022 में कन्याकुमारी से शुरू हुई थी, जो अब 30 जनवरी को महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर श्रीनगर में समाप्त होगी।

calender
20 January 2023, 12:12 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो