भारत जोड़ो यात्रा आज महाराष्ट्र में करेगी प्रवेश, 8 नवंबर को शरद पवार होंगे शामिल

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा सोमवार की शाम महाराष्ट्र राज्य में प्रवेश करने वाली है। आज इस यात्रा का 60 वां दिन है। 7 सिंतबंर को शुरू हुई यह यात्रा अबतक कुल 5 राज्य केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक, आंध्रप्रदेश और तेलंगाना होते हुए सोमवार शाम महाराष्ट्र में प्रवेश कर रही है।

Suman Saurabh
Suman Saurabh

महाराष्ट्र: कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा सोमवार की शाम महाराष्ट्र राज्य में प्रवेश करने वाली है। आज इस यात्रा का 60 वां दिन है। 7 सिंतबंर को शुरू हुई यह यात्रा अबतक कुल 5 राज्य केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक, आंध्रप्रदेश और तेलंगाना होते हुए सोमवार शाम महाराष्ट्र में प्रवेश कर रही है। यात्रा के महाराष्ट्र प्रवेश करने से पहले इसकी तैयारियां पूरी हो कर ली गई है। सैकडों कांग्रेस कार्यकर्ता राहुल गांधी समेत सैकड़ों पदयात्री के स्वागत के लिए तैयार हैं। महाराष्ट्र में यात्रा की शुरूआत नादेंड़ जिले से होगी। भारत जोड़ो यात्रा की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार यह यात्रा महाराष्ट्र में 14 दिनों तक रहेंगी। महाराष्ट्र में 381 किमी यात्रा के दौरान भारत जोड़ो यात्रा राज्य के 15 विधानसभा क्षेत्र व 6 लोकसभा क्षेत्र  से गुजरने वाली है।

 

8 नवंबर को शरद पवार यात्रा में हो सकते हैं शामिल

कांग्रेस सुत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस यात्रा के दौरान एनसीपी प्रमुख शरद पवार 8 नवंबर यानि मंगलवार को राहुल गांधी के साथ यात्रा में शामिल हो सकते हैं। हालांकि वह इस वक्त शारीरिक से पूरी तरह से स्वस्थ्य नहीं हैं लेकिन बताया जा रहा है कुछ किलोमीटर के पवार यात्रा में शामिल हो सकते है। बता दें कि हाल ही में पवार का अचानक से तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें मुंबई स्तिथ ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जिसके बाद हाल ही उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिली है।

उद्धव ठाकरे की भी यात्रा में शामिल होने की खबर

महाराष्ट्र के पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे भी यात्रा में शामिल हो सकते हैं। पिछले दिनों कांग्रेस की एक प्रतिनिधिमंडल में पूर्व सीएम के निजी आवास मातोश्री जाकर मुलाकत की थी। उस दौरान उन्हें यात्रा मेें शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया था।  

calender
07 November 2022, 01:12 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो