मिजोरम में बड़ा हादसा, पत्थर की खदान ढहने से 8 मजदूरों की मौत, कई लापता

मिजारम के हनथियाल जिले में पत्थर की खदान ढहने से दर्दनाक हादसा हो गया। ये घटना सोमवार दोपहर करीब 3 बजे तब घटित हुई जब सभी मजदूर लंच ब्रेक से लौटे ही थे। ये सभी दोबारा काम शुरू करने ही वाले थे कि अचानक खदान ढह गई और कई मजदूर मलबे के नीचे दब गए।

Shruti Singh
Edited By: Shruti Singh

मिजारम के हनथियाल जिले में पत्थर की खदान ढहने से दर्दनाक हादसा हो गया। ये घटना सोमवार दोपहर करीब 3 बजे तब घटित हुई जब सभी मजदूर लंच ब्रेक से लौटे ही थे। ये सभी दोबारा काम शुरू करने ही वाले थे कि अचानक खदान ढह गई और कई मजदूर मलबे के नीचे दब गए।

जानकारी के मुताबिक, मिजोरम में जब ये हादसा हुआ उस समय यहां करीब 12-13 लोग काम कर रहे थे। इनमें से एक यहां से भागने में सफल रहा लेकिन बाकी के मजदूर मलबे के नीचे ही दब गए। बताया जा रहा है कि 8 श्रमिकों के शव को रेस्क्यू टीम ने बरामद कर लिया है। वहीं 4 लोग अभी भी लापता है।

हालांकि किस कारण से पत्थर की खदान ढह गई, इसको लेकर अभी कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिली है लेकिन पुलिस प्रशासन और रेस्क्यू की टीम अभी मौके पर मौजूद है और राहत बचाव के कार्य में जुटी हुई है। प्रशासन अपनी तरफ से हर संभव कोशिश कर रही है कि मलबे के नीचे फंसे हुए मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाला जा सके। फिलहाल यहां रेस्क्यू ऑपरेशन जारी हैं।

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag