भाजपा ने राजनाथ सिंह, बीएस येदियुरप्पा और अर्जुन मुंडा को बनाया गुजरात का पर्यवेक्षक

गुजरात विधानसभा चुनावों में रिकॉर्ड जीत दर्ज करने के बाद भारतीय जनता पार्टी (भापजा) ने नई सरकार के गठन को लेकर तैयारी तेज कर दी है। भाजपा शीर्ष नेतृत्व ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा और केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा को गुजरात का पर्यवेक्षक बनाया है। शनिवार को तीनों नेता गुजरात जाएंगे और विधायक दल की बैठक में शामिल होंगे।

Lalit Hudda
Lalit Hudda

गुजरात विधानसभा चुनावों में रिकॉर्ड जीत दर्ज करने के बाद भारतीय जनता पार्टी  ने नई सरकार के गठन को लेकर तैयारी तेज कर दी है। भाजपा शीर्ष नेतृत्व ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा और केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा को गुजरात का पर्यवेक्षक बनाया है। शनिवार को तीनों नेता गुजरात जाएंगे और विधायक दल की बैठक में शामिल होंगे।

गुजरात में नई सरकार के गठन को लेकर भाजपा ने तैयारी तेज कर दी है। कल गुजरात में होने वाली विधायक दल की बैठक में राजनाथ सिंह, येदियुरप्पा और अर्जुन मुंडा शामिल होंगे। विधायक दल की इस बैठक में भूपेंद्र भाई पटेल को विधायक दल का नेता चुना जाएगा।

बता दें कि भूपेंद्र पटेल दूसरी बार गुजरात के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। गुजरात में मुख्यमंत्री शपथ ग्रहण समारोह 12 दिसंबर को आयोजित किया जाएगा। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल होंगे। इसके अलावा कई केंद्रीय मंत्री भी शामिल होंगे।

ज्ञात हो कि गुजरात विधानसभा चुनाव में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी ने 182 विधानसभा सीट में से 156 सीटों पर रिकॉर्ड जीत हासिल की है।

calender
09 December 2022, 09:36 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो