BJP Foundation Day: हमारी सरकार राष्ट्रीय हितों को सर्वोपरि रखते हुए काम कर रही है- मोदी

आज भारतीय जनता पार्टी का 42वां स्थापना दिवस है। इस मौके पर दिल्ली में बीजेपी मुख्यालय पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने झंडा फहराया। तो वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

Janbhawana Times
Janbhawana Times

आज भारतीय जनता पार्टी का 42वां स्थापना दिवस है। इस मौके पर दिल्ली में बीजेपी मुख्यालय पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने झंडा फहराया। तो वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा, आज नवरात्रि की पांचवीं तिथि भी है। आज के दिन हम मां स्कंदमाता की पूजा करते हैं। मां स्कंदमाता कमल पर विराजमान होती हैं और अपने दोनों हाथों में कमल थामे रहती हैं।

उन्होंने कहा, मैं देश और दुनिया भर में फैले भाजपा के प्रत्येक सदस्य को बहुत बहुत शुभकामनाएं देता हूं। कश्मीर से कन्याकुमारी, कच्छ से कोहिमा तक भाजपा एक भारत, श्रेष्ठ भारत के संकल्प को निरंतर सशक्त कर रही है। 3 दशकों के बाद राज्यसभा में किसी पार्टी के सदस्यों की संख्या 100 तक पहुंची है। वैश्विक दृष्टिकोण से देखें या राष्ट्रीय दृष्टिकोण से देखें भाजपा का दायित्व, भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता का दायित्व लगातार बढ़ रहा है।

पीएम मोदी ने कहा, इस अमृत काल में भारत की सोच आत्मनिर्भरता की है, लोकल को ग्लोबल बनाने की है, सामाजिक न्याय और समरसता की है। इन्हीं संकल्पों को लेकर एक विचारबीज के रूप में हमारी पार्टी की स्थापना हुई थी। इसलिए ये अमृत काल भाजपा के हर कार्यकर्ता के लिए कर्तव्य काल है।

Topics

calender
06 April 2022, 10:57 AM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो