score Card

BJP नेता रविशंकर प्रसाद ने राहुल गांधी पर पलटवार करते हुए बोले- कांग्रेस भ्रष्टाचार और कमीशन की पार्टी हैं

भाजपा के नेता रविशंकर प्रसाद ने राहुल गांधी और उनके आरोपो पर पलटवार करते हुए बोले कि आज राहुल गांधी ने फिर से एक झूट बोला है उन्होंने कहा कि मै विदेश में कुछ नहीं कहा

Sagar Dwivedi
Edited By: Sagar Dwivedi

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने पटना में एक प्रेस कॉन्फ्रेस को संबोधित किया हैं। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को जमकर निशाना साधा और उनके आरोपों पर पलटवार किया। राहुल गांधी ने आज नई दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय पर प्रेस कान्फ्रेंस कर भाजपा पर कई आरोप लगाए थे। 

BJP सांसद रवि शंकर प्रसाद ने कहा कि 'राहुल गांधी को 2019 में दिए गए उनके एक भाषण पर सजा हुई है। आज अपनी प्रेस वार्ता में राहुल गांधी ने कहा कि मैं सोच समझ कर बोलता हूं तो राहुल गांधी 2019 में जो बोले थे, वह सोच समझ कर बोले थे। उन्होंने कहा था कि ये सारे मोदी चोर क्यों होते हैं? राहुल गांधी ने पिछड़े समाज का अपमान किया था। आलोचना करने का अधिकार है बेइज्जत करने का अधिकार नहीं है। राहुल गांधी ने गाली दी थी।"

BJP सांसद रवि शंकर प्रसाद ने कहा कि "राहुल गांधी अगर सोच-समझ कर बोलते हैं तो भाजपा ये मानती है कि राहुल गांधी ने जानबूझ कर पिछड़ों का अपमान किया और भाजपा इसकी भर्त्सना करती है। आज राहुल गांधी ने फिर झूठ बोला कि मैंने लंदन में कुछ नहीं कहा था। राहुल गांधी ने लंदन में कहा था कि भारत में लोकतंत्र कमजोर हो रहा है और यूरोपियन देश ध्यान नहीं दे रहे हैं। झूठ बोलना राहुल गांधी की फितरत हो चुकी है।

राहुल गांधी ने शिकायत की थी कि उनके फोन में पेगासस है। लेकिन सुप्रीम कोर्ट द्वारा कहे जाने पर वह अपने फोन की 'चेकिंग' कराने नहीं गए, कहीं उनका फोन वास्तव में खराब तो नहीं हो गया। वह क्यों नहीं गया? वह वास्तव में डर गया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पूरा जीवन ईमानदारी की खुली किताब है, एक धब्बा नहीं है, 9 साल से भारत के प्रधानमंत्री हैं और देश आगे बढ़ रहा है। राहुल गांधी को शर्म नहीं आती है करप्शन की बात करते हुए, राहुल गांधी भ्रष्टाचार के मामले में बेल पर हैं।

कांग्रेस और कुछ नहीं बल्कि कट, भ्रष्टाचार और कमीशन की पार्टी है। इस पार्टी के नेताओं को भारत की विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने वाले शक्तिशाली नेता, जिनके नेतृत्व ने भारत को दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना दिया है, पीएम मोदी के बारे में निराधार टिप्पणी करते हुए शर्म आनी चाहिए।

calender
25 March 2023, 03:57 PM IST

जरूरी खबरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag