score Card

तमिलनाडु के पटाखा गोदाम में धमाका, 8 की मौत, कई घायल

तमिलनाडु के कांचीपुरम जिले के कुरुविमलाई गांव में बुधवार को पटाखों के एक गोदाम में हुए जबरदस्त धमाका हो गया। जिसमें लगभग 8 लोगों की जान चली गई। जबकि तकरीबन 17 लोग घायल हो गए।

तमिलनाडु के कांचीपुरम जिले के कुरुविमलाई गांव में बुधवार को पटाखों के एक गोदाम में हुए जबरदस्त धमाका हो गया। जिसमें लगभग 8 लोगों की जान चली गई। जबकि तकरीबन 17 लोग घायल हो गए। कांचीपुरम के जिलाधिकारी ने जानकारी दी कि घायलों को निजी अस्पताल पहुंचाया गया है। पुलिस मामले में जांच कर रही है। राहत बचाव का काम जारी है। हालांकि अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पटाखा फैक्ट्री कांचीपुरम से लगभग 10 किलोमीटर दूर वझाथोत्तम में स्थित है। फैक्ट्री में घटना के वक्त 25 लोग काम कर रहे थे। दमकल विभाग के अनुसार, फैक्ट्री में आग लगने के बाद विस्फोट भी हुआ। इसके बाद पूरी फैक्ट्री ढह गई।

सप्ताह की ये दूसरी घटना-

कांचीपुरम की घटना एक हफ्ते में दूसरा अग्निकांड हादसा है। पिछले हफ्ते धर्मपुरी में एक पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट में दो महिलाओं की मौत हो गई थी। एक अन्य महिला घायल हुई थी।

दरअसल, पेनागरम के पास नागदासमपट्टी में तीनों महिलाएं एक पटाखा यूनिट में काम कर रही थीं। तभी पटाखों में अचानक आग लगने के कारण धमाका हो गया था। पुलिस ने कहा था कि हादसा उस वक्त हुआ जब महिलाएं मंदिर में होने वाले त्योहारों के लिए पटाखे बना रही थीं।

पुलिस का कहना है कि पटाखों में आग उस वक्त लग गई जब इन्हें बनाने के बाद धूप में बाहर सुखाने के लिए रखा गया था। इसके बाद आग इतनी तेजी से फैली कि फैक्ट्री के अंदर रखे पटाखे भी इसकी जद में आ गए और जोरदार धमाका हुआ। स्थानीय लोगों की मदद से दमकल विभाग ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। 

पुलिस का कहना है कि इस फैक्ट्री के मालिक की पहचान कर ली गई है। बताया जा रहा है कि पटाखा गोदाम में कम से कम 25 लोग काम करते थे। हालांकि अभी ये साफ नहीं हो पाया है कि इस फैक्ट्री का लाइसेंस था या नहीं।

calender
22 March 2023, 07:32 PM IST

जरूरी खबरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag