सिद्धू मूसेवाला के घर पहुंचे CM भगवंत मान

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज दिवंगत पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के घर पहुंचे है। इस दौरान उन्होंने मूसेवाला के परिजनों से मुलाकात की और सांत्वना दी।

Janbhawana Times

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज दिवंगत पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के घर पहुंचे है। इस दौरान उन्होंने मूसेवाला के परिजनों से मुलाकात की और सांत्वना दी।

बता दें कि सीएम मान जब मनसा स्थित सिद्धू के पैतृक गांव पहुंचे तब ग्रामीणों ने उनके सामने विरोध प्रदर्शन किया। दरअसल, मूसेवाला के चाहने वाले पंजाब सरकार से काफी नाराज है। उनका कहना हैं कि अगर पंजाब सरकार मूसेवाला की सुरक्षा कम नहीं करती तो आज मूसेवाला उनके बीच होते। साथ ही मनसा जिले के सरदुलगढ़ विधानसभा से आप विधायक गुरप्रीत सिंह बनावली भी सिद्धू मूसेवाला के आवास पहुंचे और उन्हें भी स्थानीय लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा।

हालांकि भगवंत मान ने सिद्धू मूसेवाला के पिता को न्याय का भरोसा दिलाया है। साथ ही आरोपियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की बात भी पीड़ित परिवार से कही है।

गौरतलब हैं कि सिद्धू मूसेवाला की अभी हाल में ही गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वहीं हत्या से एक दिन पहले ही उनकी सुरक्षा को सरकार ने वापस ले लिया था।

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो