TMC पार्टी में शामिल हुए कांग्रेस नेता कीर्ति झा

TMC पार्टी में शामिल हुए कांग्रेस नेता कीर्ति झा

Lalit Hudda
Lalit Hudda

कांग्रेस नेता कीर्ति झा आज़ाद, पार्टी की हरियाणा इकाई के पूर्व अध्यक्ष अशोक तंवर और जनता दल (यूनाइटेड) के पूर्व महासचिव पवन वर्मा आज तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) में शामिल हो गए। तीनों ही नेताओं का तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पार्टी में स्वागत किया. टीएमसी में शामिल हुए।

READ MORE: एकजुटता से ही देश व समाज का विकास होता है: मुलायम सिंह यादव

टीएमसी में शामिल होने पर कीर्ति झा ने कहा, "ममता बनर्जी के नेतृत्व में मैं उनके साथ काम करूंगा। आज देश को ममता बनर्जी जैसे व्यक्तित्व की आवश्यकता है। जो देश को एक नई और सही दिशा दिखा सकें। दीदी ने ज़मीन पर उतरकर लड़ाई लड़ी है।

वहीं अशोक तंवर के पार्टी में शामिल होने पर ममता ने कहा, अशोक तंवर आज तृणमूल में शामिल हुए हैं। अशोक तंवर जितनी जल्दी मुझे हरियाणा बुलाएंगे उतनी जल्दी मैं जाऊंगी। हरियाणा दूर नहीं है, मेरे घर के नज़दीक है। राज्य के बिना केंद्र आगे नहीं बढ़ सकता, केंद्र को राज्य को साथ लेकर ही चलना होगा।

पवन वर्मा ने कहा कि मैंने टीएमसी ज्वाइन किया है। जेडीयू छोड़ने के बाद काफी गहराई में जाने के बाद मुझे आज की राजनीतिक परिस्थिति को देखते हुए ऐसा लगता है कि किसी भी लोकतंत्र में एक मजबूत विपक्ष का होना जरूरी है। सरकार को लोकतांत्रिक ढंग से चुनौती देना जरूरी है। मैं उम्मीद करता हूं कि साल 2024 में ममता बनर्जी राष्ट्रीय चुनाव जीतकर दिल्ली में होंगी।

.
calender
23 November 2021, 12:42 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो