कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव: खड़गे ने जीता चुनाव, 24 साल बाद मिला कांग्रेस को नया अध्यक्ष

कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव: नए अध्यक्ष के लिए वोटों की गिनती जारी, दोपहर तक आएंगे परिणाम

Suman Saurabh
Edited By: Suman Saurabh

नई दिल्ली: आखिरकर 24 साल बाद देश की सबसे पुरानी पार्टी को नया कप्तान मिल चुका है। चुनाव में पार्टी के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़ने ने जीत हासिल की है, वहीं उनका मुकाबला कर रहे शशि थरूर ने हार को स्वीकार कर लिया है।

बता दें आज सुबह 10 बजे से कांग्रेेस के नए अध्यक्ष पद के लिए दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में वोटों की गिनती शुरू हुई। आज दोपहर तक परिणाम आने के आसार थे। बता दें कि यह चुनाव कांग्रेस पार्टी के दो कद्दावर नेता मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर के बीच हुआ है। दोनों नेताओं ने अपनी- अपनी जीत का दावा किया। आपको बता दें कि मतदान बीते 17 अक्टूबर को हुई थी। इस दौरान कांग्रेस पार्टी के लगभग 9000 से अधिक प्रतिनिधियों ने मतदान की।

कांग्रेस नेता गौरव गोगोई ने कहा है कि यह एक ऐतिहासिक क्षण है। हमें गर्व है कि हमने इतने लोकतांत्रिक तरीके से चुनाव कराया। हम सोनिया गांधी के प्रति भी आभार महसूस करते हैं जिन्होंने मुश्किल समय में पार्टी की कमान संभाली। आने वाले समय में और मजबूत होगी कांग्रेस। बता दें कि कांग्रेस पार्टी में अध्यक्ष पद का चुनाव दो दशक के बाद हो रहा है, साथ ऐसा 28 सालों के बाद हो रहा है जब कोई गैरकांग्रेसी कांग्रेस पार्टी के कमान को संभालेंगे।

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag